India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर पिछले दो घंटे में 11 प्रतिशत से अधिक मतदान

10:29 AM Apr 26, 2024 IST
Advertisement

Rajasthan Lok Sabha: राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और पहले दो घंटे में 11 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 11.78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कोटा सीट पर सबसे अधिक 13.32 प्रतिशत और जोधपुर सीट पर सबसे कम 10.45 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

Highlights:

13 लोकसभा क्षेत्रों और एक विधानसभा क्षेत्र में मतदान

राज्य में शुक्रवार को बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, उदयपुर, राजसमंद, और झालावाड़-बारां लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। निर्वाचन विभाग के अधिकारी के अनुसार, ‘‘13 लोकसभा क्षेत्रों और एक विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्य की बागीदौरा विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा

राज्य की बागीदौरा विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। यह सीट कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालविया के भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। मालविया बांसवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कई जगह मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों के आगे सुबह ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। सुबह सुबह वोट डालने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल हैं। राजे ने झालावाड़ में, राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में और विधायक अनिता भदेल ने अजमेर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन क्षेत्रों में 1.72 लाख से अधिक मतदान कर्मी मतदान कराएंगे। गुप्ता ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 82,487 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें राजस्थान पुलिस कर्मियों के साथ-साथ, होमगार्ड, फॉरेस्ट गार्ड एवं आरएसी जवान तैनात किए गए हैं। केंद्रीय पुलिस बलों की 175 कंपनियां भी मतदान के दौरान कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करेंगी। इन 13 लोकसभा सीटों में 28,758 बूथों पर मतदान होगा और 2.80 करोड़ मतदाता 152 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article