India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दो लाख किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त, यूपी सरकार का दावा

06:27 PM Nov 25, 2023 IST
Advertisement

यूपी सरकार ने दावा किया है कि साल 2020 से लेकर अक्टूबर 2023 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर 2 लाख 41 हजार किलोग्राम से ज्यादा अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,400 करोड़ से अधिक कीमत आंकी गई है। वहीं, 40 हजार से ज्यादा मुदकमे दर्ज कर 45 हजार से ज्यादा सौदागरों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

योगी सरकार द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से न केवल प्रदेश में अवैध नशे के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है बल्कि इससे होने वाले अपराध पर भी लगाम लगी है। ADG क्राइम एसके. भगत ने बताया कि तीन साल 10 माह में कुल 2,41,431 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया है।  इसमें 1,94,346 किलोग्राम गांजा, 40,359 किलोग्राम डोडा (पोस्ता तृण), 2,032 किलोग्राम अफीम, 3,518 किलोग्राम चरस, 984 किलोग्राम हेरोइन (स्मैक), 186 किलोग्राम मार्फिन और 3.82 किलोग्राम कोकीन शामिल है। एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कुल 40,929 मुकदमे दर्ज कर कुल 45,823 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया।

उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अक्टूबर-2023 तक 9,349.93 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। इसमें 43 किलोग्राम मार्फिन, 4.85 किलोग्राम हेरोइन (स्मैक), 79.22 किलोग्राम चरस, 35.89 किलोग्राम अफीम, 5965.15 किलोग्राम डोडा (पोस्ता तृण) और 3259.92 किलोग्राम गांजा शामिल है। ANTF ने NDPS एक्ट के तहत 71 मुकदमे दर्ज कर 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ANTF ने प्रदेश में संचालित तीन अवैध मादक पदार्थों के कारखानों को ध्वस्त किया है। इसमें 2 आगरा और एक बरेली का कारखाना शामिल हैं।

ANTF DIG अब्दुल हमीद ने बताया कि इस साल अब तक प्रदेश के आठ जोन में 40,905 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया, जबकि अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ 6,013 मुकदमे दर्ज कर 7,539 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे अधिक कानपुर जोन में 10,816 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया, दूसरे नंबर पर वाराणसी जोन में 7,763 किलोग्राम, जबकि तीसरे नंबर पर मेरठ जोन में 4,626 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। इसी तरह 7 पुलिस कमिश्नरेट में 13,961 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया, जबकि अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ 1322 मुकदमे दर्ज कर 1635 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें सबसे अधिक आगरा कमिश्नरेट ने 4,460 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया, वहीं दूसरे नंबर पर कानुपर कमिश्नरेट में 3,265 किलोग्राम, जबकि तीसरे नंबर पर गौतमबुद्धनगर में 2,703 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article