India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

MSP Decision: मोदी सरकार की किसानों को सौगात, 14 फसलों पर बढ़ाया गया MSP

09:17 PM Jun 19, 2024 IST
Advertisement

MSP Decision News: मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने खरीफ की 14 फसलों का एमएसपी ( MSP ) बढ़ाया है।


मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं। किसानों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए एमएसपी (Minimum Support Price) बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इसमें 14 फसलों को शामिल किया गया है। धान का नया एमएसपी 2300 रुपये होगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ की 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी ( MSP ) बढ़ाया है। धान का नया एमएसपी 2,300 रुपये तय किया गया है, जो पिछले एमएसपी से 117 रुपये ज्यादा है। कपास का नया एमएसपी 7,121 होगा। इसकी एक दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7,521 रुपये होगा, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है।

हमेशा किसानों को प्राथमिकता देते हैं PM Modi - Ashwini Vaishnaw

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा किसानों को प्राथमिकता देते हैं। इस सरकार ने अपने नये कार्यकाल में किसानों के हित में फैसला लिया है।खरीफ सीजन के लिए सरकार ने नया एमएसपी तय किया है। 2018 में भारत सरकार ने अपने बजट में कहा था कि एमएसपी ( MSP ) लागत से कम से कम डेढ़ गुना होनी चाहिए। सीएसीपी के जरिए लागत का पता लगाया जाता है।
फसलएमएसपीलागतलागत से अधिक मार्जिनएमएसपी 2023-24बढ़ा एमएसपी

( MSP )

धान23001533502183117
ज्वार33712247503180191
बाजरा26251485772500125
रागी42902860503846444
मक्का22251447542090135
तूर/अरहर75504761597000550
मूंग86825788508558124
उड़द74004883526950450
मूंगफली67834522506377406
सूरजमुखी72804853  506760520
सोयाबीन48923261504600292
तिल92676178508635632

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article