India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Mumbai News: मुंबई में आज शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट मनाएंगे शिवसेना का 58वां स्थापना दिवस

05:09 AM Jun 19, 2024 IST
Advertisement

Mumbai News: महाराष्ट्र के शिंदे और उद्धव गुट ने आज शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है। दोनों गुट आज अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे क्योंकि इस साल के अंत में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। आपको बात दें, एकनाथ शिंदे की तरफ से स्थापना दिवस वर्ली डोम में मनाया जाएगा और यह कार्यक्रम आज शाम करीब 5 बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे गुट स्थापना दिवस का कार्यक्रम शनमुखानंद हॉल में मनाएंगे।

Highlights

कार्यक्रम में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, साथ में ठाकरे परिवार, सभी ठाकरे के विधायक, सांसद, जिला प्रमुख, संपर्क प्रमुख और बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहेंगे। यहां उद्धव ठाकरे गुट के द्वारा जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन होगा।

वहीं, कार्यक्रम में चुने गए शिंदे गुट की शिवसेना के सातों सांसदों को एकनाथ शिंदे द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एकनाथ शिंदे और अन्य शिवसेना नेता लोकसभा में हुई गलतियों और विधानसभा में उनसे कैसे बचा जाना चाहिए, इस पर बात कर सकते हैं। एक तरह से आज के इस कार्यक्रम पर विधानसभा का बिगुल बजने वाला है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article