India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

नीट पेपर लीक को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

04:31 PM Jun 21, 2024 IST
Advertisement

NEET Paper Leak: UGC-NET और NEET UG परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने लखनऊ में शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस की बीच झड़प हो गई। कांग्रेसियों ने लगी बैरिकेडिंग को तोड़ने का भी प्रयास किया। इस मौके कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लिया गया है।

Highlights

 

पुलिस ने अजय राय को हिरासत में लिया

कांग्रेस के प्रदेश मुखिया अजय राय के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय से विधान भवन का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने अजय राय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है। हम उनके अधिकारों की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे। उन्हे न्याय दिलाएंगे।

नीट पेपर लीक(NEET Paper Leak) को लेकर अजय राय ने लगाया आरोप

अजय राय ने आरोप लगाया कि परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी हुई और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात व हरियाणा में नीट परीक्षा(NEET Paper Leak) में गड़बड़ी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिससे पूरी परीक्षा ही आशंका से घिर गई है। आए दिन पर्चा लीक होने की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा की जहां सरकारे हैं वहां पर घटनाएं हो रही हैं।

अध्यक्ष ममता चौधरी ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा की मांग

कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता चौधरी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगते हुए नीट परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। नीट की परीक्षा में पेपर लीक(NEET Paper Leak) का मामला सामने आता है, फिर नेट की परीक्षा रद्द हो जाती है। यह सरकार नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी।

राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को UGC, NEET UG परीक्षा में कथित पेपर लीक(NEET Paper Leak) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इसे लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राहुल ने कहा था, सभी शिक्षण संस्थानों को भाजपा के लोगों ने कैप्चर कर रखा है। जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article