India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Nepal Bus Accident: 40 भारतीयों को लेकर पोखरा से काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

01:54 PM Aug 23, 2024 IST
Advertisement

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनहुन जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक भारतीय बस संतुलन खोने के बाद नदी में जा गिरी। इस बस में 40 भारतीय सवार थे। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर आ रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी पुष्टि नहीं की है।

Highlights

नेपाल के तनहुन में बड़ा सड़क हादसा

नेपाल के तनहुन जिले मेंशुक्रवार सुबह 11.30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा(Nepal Bus Accident) हो गया। यहां एक भारतीय बस जो पोखरा से काठमांडू जा रही थी, संतुलन खोने के बाद नदी में जा गिरी। इस बस में लगभग 40 भारतीय सवार थे। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत की खबर आ रही है, लेकिन प्रशासन ने अभी पुष्टि नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय बस जब तनहुन जिले में दाखिल हुई तो यहां मार्सयांगडी नदी में जा गिरी। जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के डीएसपी दीपकुमार राय ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और नदी के किनारे पर पड़ी है।

सेना द्वारा राहत बचाव का कार्य शुरू

इस घटना(Nepal Bus Accident) के बाद से सोशल मीडिया पर नेपाल ट्रेंडिंग में है। सोशल मीडिया यूजर लगातार नेपाल की सड़क हादसे का वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं और लोगों के सुरक्षित होने की कामना कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल और नेपाल की सेना मौके पर पहुंच गई है। नेपाल की सेना द्वारा राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है। ज्ञात हो कि पोखरा नेपाल का टूरिस्ट प्लेस है। नेपाल घूमने के लिए आने वाले लोग पोखरा जरूर आते हैं।

Nepal Bus Accident: बस में 40 भारतीय सवार

बताया जा रहा है कि सभी 40 लोग घूमने के सिलसिले में नेपाल आए थे। वहीं, गाड़ी उत्तर प्रदेश की है। माना जा रहा है कि बस में सवार लोग भी यूपी के रहने वाले होंगे। इधर, उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त के अनुसार, नेपाल में हुई घटना के संबंध में, हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या राज्य से कोई इसमें शामिल है या नहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article