Explainer: New Aadhaar App लॉन्च! अब QR Code से होगा Instant Verification, जानें app से जुड़ी सभी जानकारी Step by Step
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI का कहना है कि यह ऐप Modern Technologyऔर Privacy के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके जरिए लोग बिना आधार की फोटोकॉपी दिए या पूरा आधार नंबर साझा किए अपनी पहचान सत्यापित कर सकेंगे।
New Aadhaar App Launched: जल्द बंद होगा mAadhaar ऐप

- UIDAI ने स्पष्ट कर दिया है कि पुराना mAadhaar ऐप जल्द ही बंद कर दिया जाएगा।
- इसके लिए संस्था ने लोगों से नए आधार ऐप को डाउनलोड करने और उसका उपयोग शुरू करने की अपील की है।
- प्राधिकरण के अनुसार नया ऐप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक है।
- यही कारण है कि फ्यूचर में आधार से जुड़ी अधिकांश सेवाएं इसी नए प्लेटफॉर्म के जरिए से उपलब्ध कराई जाएंगी।
Govt Launches New Aadhaar App: नया आधार ऐप क्या है?

नया आधार ऐप एक आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे डिजिटल पहचान को अधिक सुरक्षित और यूजर्स-अनुकूल बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप लोगों को अपने आधार कार्ड की हार्ड कॉपी साथ रखने या बार-बार उसकी फोटोकॉपी जमा करने की आवश्यकता से राहत देता है।
इस ऐप की मदद से QR कोड, फेस ऑथेंटिकेशन और सहमति आधारित डेटा शेयरिंग के जरिए पहचान verification की जा सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें उपयोगकर्ता स्वयं तय कर सकता है कि उसे कौन-सी जानकारी साझा करनी है और कौन-सी नहीं।
Privacy पर विशेष जोर
- पुराने सिस्टम में अक्सर पहचान वेरिफिकेशन (verification) के दौरान आधार से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाती थी।
- वहीं नए ऐप में केवल आवश्यक जानकारी ही साझा की जाती है।
- उदाहरण के लिए यदि किसी होटल को सिर्फ पहचान की पुष्टि चाहिए, तो वह व्यक्ति का पूरा आधार नंबर देखे बिना भी Verificationकर सकता है।
- इससे प्राइवेट जानकारी के दुरुपयोग की संभावना काफी कम हो जाती है।
DPDP कानून के अनुरूप बनाया गया प्लेटफॉर्म
यह नया ऐप डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों के व्यक्तिगत डेटा का अनावश्यक उपयोग और भंडारण कम करना है।
सरकार चाहती है कि भविष्य में संस्थाएं आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने के बजाय सुरक्षित डिजिटल वेरिफिकेशन सिस्टम (Digital Verification System) का इस्तेमाल करें। इससे डेटा चोरी और गलत उपयोग के मामलों में कमी आ सकती है।
नया आधार ऐप कैसे करें सेटअप?
- नए आधार ऐप को शुरू करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में थोड़ी अधिक सुरक्षित और विस्तृत है।
- सबसे पहले यूजर्स को अपने मोबाइल फोन में Google Play Store या Apple App Store से आधिकारिक आधार ऐप डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद निम्नलिखित चरण पूरे करने होंगे:
- अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
- मोबाइल पर प्राप्त OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।
- फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- सुरक्षा के लिए 6 अंकों का PIN सेट करें।
- चाहें तो बायोमेट्रिक अनलॉक फीचर भी एक्टिव कर सकते हैं।
- आधार विवरण जोड़कर लास्ट वेरिफिकेशन पूरा करें।
इन सभी स्टेप्स के बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा और आप ऐप की सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।
QR-Based Verification: QR कोड से होगा तुरंत Verification
- नए आधार ऐप की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में QR कोड आधारित verification शामिल है।
- अब लोगों को बार-बार आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने या पूरी जानकारी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- केवल QR कोड स्कैन करके पहचान की पुष्टि की जा सकती है।
- यह सुविधा होटल, अस्पताल, सरकारी कार्यालयों और अन्य कई स्थानों पर उपयोगी साबित हो सकती है।
- खास बात यह है कि कई स्थितियों में यह प्रक्रिया इंटरनेट के बिना भी काम कर सकती है।
Face Authentication: Face ऑथेंटिकेशन की सुविधा
- पहले आधार सत्यापन मुख्य रूप से OTP पर निर्भर था।
- लेकिन अब ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन को भी शामिल किया गया है।
- इस तकनीक के जरिए यूजर्स अपने चेहरे की पहचान के माध्यम से खुद को प्रमाणित कर सकता है।
- इससे सुरक्षा का स्तर पहले की तुलना में और मजबूत हो गया है।
जरूरत के अनुसार ही जानकारी साझा करें
नए ऐप की सबसे बड़ी ताकत इसका सिलेक्टिव डेटा शेयरिंग फीचर (Selective data sharing feature) है।
अब उपयोगकर्ता अपनी पूरी आधार प्रोफाइल साझा करने के बजाय केवल वही जानकारी दे सकता है जिसकी जरूरत हो। जैसे:
- केवल नाम
- केवल उम्र
- केवल पता
- केवल फोटो
इससे संवेदनशील जानकारी सुरक्षित रहती है और Identity Verification भी आसानी से पूरा हो जाता है।
Biometric Lock: एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक
- आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा के लिए ऐप में एक नया फीचर जोड़ा गया है।
- यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, आइरिस और फेस डेटा को सीधे मोबाइल से लॉक या अनलॉक कर सकता है।
- यदि किसी को अपने आधार के दुरुपयोग की आशंका हो तो वह तुरंत बायोमेट्रिक लॉक कर सकता है।
- यह सुविधा सुरक्षा को और मजबूत बनाती है।
Certification History पर रखें नजर
नए आधार ऐप में एक ऐसा फीचर भी दिया गया है जिससे यूजर्स अपने आधार के उपयोग का पूरा रिकॉर्ड देख सकता है।
इससे यह पता लगाया जा सकता है कि:
- आधार का उपयोग कब किया गया
- किस स्थान पर किया गया
- किस सेवा के लिए किया गया
यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो यूजर्स समय रहते आवश्यक कदम उठा सकता है।
myAadhaar Update: एक ऐप में 5 आधार प्रोफाइल
- परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए UIDAI ने एक और महत्वपूर्ण सुविधा जोड़ी है।
- एक ही मोबाइल डिवाइस में अधिकतम पांच आधार प्रोफाइल जोड़ी जा सकती हैं।
- इसका लाभ उन परिवारों को मिलेगा जो बच्चों, बुजुर्गों या अन्य सदस्यों के आधार विवरण का प्रबंधन एक ही फोन से करना चाहते हैं।
- इससे अलग-अलग फोन में अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी।
मोबाइल नंबर और पता अपडेट करना हुआ आसान
- नया ऐप यूजर्स को मोबाइल नंबर और पते जैसी जानकारी अपडेट करने की सुविधा भी देता है।
- हालांकि कुछ मामलों में अतिरिक्त सत्यापन (Additional Verification) की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन कई प्रक्रियाएं अब ऑनलाइन पूरी की जा सकती हैं। इससे आधार केंद्रों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी।
- UIDAI का कहना है कि भविष्य में और भी कई अपडेट सेवाएं इस ऐप में जोड़ी जाएंगी।
हर दिन के कामों में मिलेगा फायदा
सरकार के अनुसार यह ऐप कई दैनिक जरूरतों को आसान बनाएगा। इसका उपयोग निम्नलिखित कार्यों में किया जा सकता है:
- होटल चेक-इन
- अस्पताल में पहचान सत्यापन
- सिनेमा टिकट के लिए Age Verification
- गिग वर्कर्स का सत्यापन
- Service providers की पहचान जांच
- सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना
डिजिटल Verification Process पारंपरिक दस्तावेज(Traditional Documents) जांच की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक मानी जा रही है।
मास्क्ड आधार का भी ऑप्शन
- ऐप में मास्क्ड वेरिफिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।
- इस फीचर के जरिए यूजर्स अपना पूरा आधार नंबर दिखाए बिना identity verified कर सकता है।
- इससे प्राइवेट जानकारी की सुरक्षा और बढ़ जाती है।
- यह सुविधा उन परिस्थितियों में विशेष रूप से उपयोगी है जहां केवल पहचान की पुष्टि जरूरी होती है।
फ्री Aadhaar Update सेवा को मिला विस्तार
- UIDAI ने आधार दस्तावेज अपडेट करने की फ्री ऑनलाइन सुविधा को भी आगे बढ़ा दिया है।
- अब नागरिक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से 14 जून 2027 तक पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं।
- पहले यह सुविधा जून 2026 तक ही उपलब्ध थी, लेकिन अब लोगों की सुविधा को देखते हुए इसकी समय सीमा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: डीएमके समर्थकों की जेन-जी तक पहुंच बनाने के लिए कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Join Channel