W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नीट रिजल्ट के बाद OMR शीट पर नया बवाल; NTA ने कहा- वायरल हो रहे डाक्यूमेंट्स फेक, AI से की गई छेड़छाड़

नीट-यूजी रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर OMR शीट में हेरफेर के आरोपों से बवाल मचा है। एनटीए (NTA) इन दावों की जांच कर रहा है, वहीं कई छात्र खाली छोड़े सवालों को भी हल दिखाने का आरोप लगा रहे हैं।
03:11 PM Jul 19, 2026 IST | Rohit Singh
नीट-यूजी रिजल्ट के बाद सोशल मीडिया पर OMR शीट में हेरफेर के आरोपों से बवाल मचा है। एनटीए (NTA) इन दावों की जांच कर रहा है, वहीं कई छात्र खाली छोड़े सवालों को भी हल दिखाने का आरोप लगा रहे हैं।
नीट रिजल्ट के बाद omr शीट पर नया बवाल  nta ने कहा  वायरल हो रहे डाक्यूमेंट्स फेक  ai से की गई छेड़छाड़
NEET UG OMR Controversy (source : social media)

NEET UG OMR Controversy : NEET-UG 2026 के नतीजों के बाद एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परीक्षा देने वाले कई छात्रों और उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर OMR शीट और फाइनल स्कोर में भारी हेरफेर के आरोप लगाए हैं।

Advertisement

मामला बढ़ता देख राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सामने आकर सफाई दी है। NTA का कहना है कि वे इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन दावों की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। हालांकि, एजेंसी ने यह भी साफ किया है कि शुरुआती जांच में कई OMR शीट फर्जी और एआई (AI) टूल्स की मदद से एडिट की हुई पाई गई हैं। NTA ने चेतावनी दी है कि गलत दस्तावेज देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

Advertisement

असल जवाबों में अंतर का दावा

एजेंसी के आश्वासनों के बाद भी मेडिकल उम्मीदवारों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। छात्रों का कहना है कि NTA के ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड की गई OMR शीट और परीक्षा हॉल में उनके द्वारा भरे गए जवाबों में साफ अंतर दिख रहा है।

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इब्तिशाम नसार नाम के एक छात्र का दर्द छलक उठा। छात्र ने 17 जुलाई को एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर गंभीर आरोप लगाए।

इब्तिशाम का कहना है कि पोर्टल पर जो OMR शीट दिख रही है, उसमें गोलों को भरने का तरीका वैसा बिल्कुल नहीं है जैसा वह खुद करके आए थे।

12 खाली छोड़े सवालों को हल दिखाने का आरोप

छात्र का सबसे बड़ा दावा यह है कि परीक्षा के दौरान जिन 12 कठिन सवालों को उन्होंने निगेटिव मार्किंग के डर से जानबूझकर बिना छुए खाली छोड़ दिया था, ऑनलाइन दिख रही OMR शीट में वे सारे सवाल हल किए हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह के मामलों ने बाकी छात्रों की चिंता भी बढ़ा दी है।

दूसरी तरफ, NTA ने साफ कहा है कि किसी भी शिकायत के निपटारे के लिए केवल ओरिजिनल OMR शीट ही मान्य होगी और छात्र किसी भी अफवाह का हिस्सा न बनें।

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड, मकान ढहने से 10 लोगों की मौत

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×