For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की तादाद फिर से कम, लश्कर कमांडर की हत्या

11:02 AM Nov 10, 2023 IST
पाकिस्तान में भारत के दुश्मनों की तादाद फिर से कम  लश्कर कमांडर की हत्या

पाकिस्तान में के बाद एक भारत के दुश्मनों की तादाद कम होती जा रही है, जहां लगातार भारतीय दुश्मनों की पाकिस्तान में हत्या हो रही है। यह हत्या कौन कर रहा है और क्यों कर रहा है? इसके बारे में भले ही अभी तक जानकारी ना हो पर अज्ञात हमलावरों द्वारा पाकिस्तान के अंदर मौजूद भारतीय दुश्मनों का खात्मा किया जा रहा है।

पाकिस्तान में यूं भारतीय दुश्मनों की हत्या होना नींद उड़ा देने जैसा है। यह क्या है कौन कर रहा है और क्यों कर रहा है?  इस पर अभी कुछ कहना संभव तो नहीं।लेकिन ऐसा प्रतीत होता है की भारतीय दुश्मनों को खत्म करने की शायद किसी ने कसम खा ली है। जी हां  गुरुवार यानि 9 नवंबर के दिन लश्कर ए तैयबा  के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  जो कि भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम किया करता था। अकरम लंबे वक्त से आतंकी गतिविधियों में भी शामिल था।
Advertisement

पाकिस्तान में हो रही भारत के दुश्मनों की हत्या

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी आतंकवादी और भारतीय दुश्मन कि इस तरह हत्या कर दी गई हो। बल्कि पिछले महीने भी पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहीद लतीफ की हत्या कर दी गई थी। और इसकी भी हत्या में अज्ञात हमलावरों का नाम ही शामिल था। शाहिद लतीफ यह वही व्यक्ति था जिसने साल 2016 में पठानकोट एयर फोर्स स्टेशन पर पूरे हमले की रणनीति रची थी।
Advertisement

इस साल हो रही लगातार आतंकियों  की हत्या

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ही साल में कई ऐसे आतंकवादी हैं जिनकी अज्ञात हमलावरों ने मिलकर हत्या कर दी थी। जैसे:
20 फरवरी 2023
इस दिन जम्मू कश्मीर के रहने वाले बशीर अहमद पीर और इम्तियाज आलम की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई जो की हिजबुल मुजाहिदीन के लॉन्चिंग का कमांडर रह चुका है।
22 फरवरी 2023
यह वो दिन था जब एजाज अहमद अहंगर कि अफगानिस्तान के काबुल में हत्या कर दी गई। जो की एजाज अल कायदा के संपर्क में था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×