एकतरफा प्यार या कुछ और? सरेआम पैर पर गिड़गिड़ा कर लड़के ने की लड़की से मिन्नतें! Video Viral
Boyfriend Girlfriend Viral Video Mumbai : सोशल मीडिया पर मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सरेआम प्लेटफॉर्म पर लेटकर एक लड़की के पैर पकड़े नजर आ रहा है। वह बेहद लाचार हालत में लड़की से न जाने की मिन्नतें कर रहा है और उसके सामने गिड़गिड़ा रहा है।
रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचानक शुरू हुए इस ड्रामे को देखने के लिए वहां मौजूद यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। दावा किया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता न तोड़ने की गुहार लगा रहा था, हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बीच स्टेशन पर हुए इस तमाशे का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरेआम हाई-वोल्टेज ड्रामा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़का लड़की के पैरों पर लेट कर गिड़गिड़ा रहा है। यह पूरा वाकया स्टेशन पर हो रहा है। आसपास लोगों की भीड़ आ जा रही है। मगर लड़का इस बात की परवाह नहीं कर रहा। कुछ देर बाद लड़की लड़के को छुड़ाने की कोशिश करती है मगर लड़का लड़की के पैर कास के पकड़ लेता है।
युवक युवती को रोकने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है, जबकि लड़की उससे अपना पैर छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रही है। वहां से गुजरने वाले लोग अपनी ट्रेन भूलकर इस अजीबोगरीब नजारे को देखने के लिए रुक गए। मामला इतना बढ़ जाता है कि प्लेटफॉर्म पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि हस्तक्षेप किया, जिसके बाद युवक को समझा-बुझाकर प्लेटफॉर्म पर बिठाया गया।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। एक्स (X) पर इस वीडियो को @siddocode नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
> Boy grabbed his girlfriend's feet.
> Lay on the platform.
> Begging her not to leave.Men should understand this: if a woman brings you to this point, she was never truly yours. pic.twitter.com/7KvPFUduA4
— Sid (@siddocode) July 12, 2026
एक यूजर ने लिखा, 'प्यार हमेशा दोनों पक्षों की मर्जी से चलता है, अगर कोई अलग होना चाहता है तो उसे जबरदस्ती नहीं बांधा जा सकता।' वहीं एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, 'एकतरफा आशिक की कोई इज्जत नहीं होती.' वहीँ तीसरे ने कहा, लड़के कभी नहीं सुधरेंगे चाहे कितना भी ज्ञान देदो.'
यह भी पढ़ें - टीएमसी में बड़ी बगावत, जनता के आक्रोश से विधायकों-सांसदों का क्षेत्र में जाना हुआ मुश्किल: संजय सरावगी

Join Channel