India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

'भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है', जयपुर में बोले गडकरी

05:04 PM Nov 16, 2023 IST
Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार (16 नवंबर) को कहा कि देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है। गडकरी जयपुर के झोटवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, 'देश को दुनिया की महाशक्ति बनानी है..गांव गरीब मजदूर किसान को भय, भूख, आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त करना है... हमारे देश को विश्व गुरु बनाना है। आत्मनिर्भर भारत बनाना है और यह सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है।'

भाजपा नेता ने कहा, 'हम अपने लिये काम नहीं करते, हम देश के लिये काम करते हैं, गरीब के लिये काम करते हैं और इसलिये यह चुनाव केवल आपके राज्य की नहीं बल्कि हिन्दुस्तान की तकदीर बदलने वाला चुनाव है।' इसके साथ ही गडकरी ने कहा कि पांच साल के अंदर देश में डीजल, पेट्रोल की गाड़ियां लगभग नहीं दिखेंगी केवल इलेक्ट्रिक की, इथेनॉल व हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियां दिखेंगी।

गडकरी ने कहा अगर राजस्थान का विकास होगा तो देश का विकास होगा.. राजस्थान के किसानों को खुशहाली मिलेगी तो देश के किसानों को मिलेगी.. राजस्थान में प्रगति और समृद्धि, सम्पन्नता आएगी तो देश में आयेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, 'यह चुनाव हिन्दुस्तान की प्रगति बनाने वाला चुनाव है। हमको घर घर जाना होगा, विश्वास को जगाना है, भाजपा को जिताना होगा।' उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article