India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Paris Olympics 2024: मनु भाकर और सरबजोत सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई

05:21 PM Jul 30, 2024 IST
Advertisement

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु बहकर और सरबजोत सिंह मिक्स्ड टीम के रूप में कांस्य पदक जितने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने ट्वीट करके बधाई दी।

Highlights

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने जीते कांस्य पदक

मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। मनु भाकर ने यह पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics) में उनका दूसरा मेडल था। इससे पहले उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीता था। मनु की इस उपलब्धि पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'एक्स' पर पोस्ट कर दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस जीत के साथ मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं। उन्होंने देश को बेहद गौरवान्वित किया है। मैं कामना करती हूं कि भविष्य में भी इन दोनों खिलाड़ियों को और अधिक सफलता मिले।

मनसुख मांडविया ने भी 'एक्स' पर पोस्ट दी बधाई

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई। इन दोनों खिलाड़ियों के अद्भुत टीमवर्क ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

मनु भाकर ने Paris Olympics में रचा इतिहास

मनु भाकर इससे पहले पेरिस ओलंपिक(Paris Olympics) में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी थीं। मनु भाकर से पहले किसी भारतीय महिला निशानेबाज ने ओलंपिक में मेडल नहीं जीता था। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल की संख्या दो हो गई है। मनु के पास अब 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी मेडल जीतने का मौका है। अगर वह इस इवेंट में भी मेडल जीत लेती हैं तो यह एक अद्भुत उपलब्धि होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article