India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने संसद हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

11:52 AM Dec 13, 2023 IST
LG Manoj Sinha
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी।हथियारों से लैस पांच आतंकवादियों ने 2001 में आज ही के दिन संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

LG Manoj Sinha ने संसद हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
हमले में 9 लोगों की गई थी जान

मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2001 के संसद हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि।’’उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव उनके अनुकरणीय साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

22 साल पहले संसद परिसर आतंकवादियों ने किया था हमला

दरअसल, 22 साल पहले आज ही के दिन पांच भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने संसद परिसर पर हमला किया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।आतंकवादियों को मुख्य इमारत में घुसने से पहले ही मार गिराया गया था।संसद परिसर में हुए इस आतंकवादी हमले में दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी, संसद सुरक्षा सेवा के दो सहायक और संसद के एक कर्मचारी तथा एक माली की जान चली गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article