IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज से शुरू होगा Parliament Budget Session, निलंबित सांसद होंगे बहाल

09:55 AM Jan 31, 2024 IST
Parliament Budget Session
Advertisement

Parliament Budget Session: आज से संसद का बजट सत्र (Parliament Budget Session) शुरू होगा जिसकी शुरुआत द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। इसके साथ ही सरकार ने 14 विपक्षी सदस्यों की सदस्यता बहाल करने का फैसला किया है। इसके अलावा बाकी 132 सांसदों को सिर्फ सत्रभर के लिए निलंबित किया गया था जिस कारण वे सत्र खत्म होते ही बहाल हो गए।

Highlights

बजट सत्र में ही सांसद को क्यों बहाल किया गया

Parliament Budget Session

आज से संसद का बजट सत्र (Parliament Budget Session) शुरू होगा जिसको लेकर सरकार ने 14 विपक्षी सदस्यों की सदस्यता बहाल करने का एलान किया है। जिनकी अनिश्चितकाल के लिए सदस्यता रद्द कर दी गयी थी। सूत्रों की मानें तो उनकी अब तक की निलंबन अवधि को ही सजा मान लिया गया है और उन्हें बजट सत्र में शामिल होने का अधिकार मिल गया है। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि निलंबन के कारण ये सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का पहला अभिभाषण नहीं सुन पाते।

इतने सांसदों को किया गया बहाल

Parliament Budget Session

सरकार ने सदन में हंगामा करने के कारण 146 सदस्यों को निलंबित किया था। इनमें 100 लोकसभा और 46 राज्यसभा के थे। इन सदस्यों में जेबी मातर हिशाम, एल. हनुमंतैया, नीरज डांगी, राजमणि पटेल, कुमार केतकर, जीसी चंद्रशेखर, बिनय विश्वाम, संतोष कुमार पी, एम. मुहम्मद अब्दुल्ला, जान ब्रिटास और एए रहीम शामिल हैं। राज्यसभा की समिति ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सभापति को सौंपी। सामान्य तौर पर वह अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करती है।

10 दिन के सत्र में होंगी इतनी बैठकें

Parliament Budget Session

यह सत्र (Parliament Budget Session) 10 दिनों का होगा जो 9 फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। 31 जनवरी को राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। वही 1 फरवरी को मोदी सरकार अपना अंतरिम बजट पेश करेगी। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सीतारमण जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।

संसद में इन वस्तुओं पर मनाही

Parliament Budget Session

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि सदस्यों को सदन में तख्तियां या उस तरह की कोई वस्तु नहीं लानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बैठक (Parliament Budget Session) बहुत ही सौहा‌र्द्रपूर्ण वातावरण में हुई। सभी दलों ने सदन के बेहतर संचालन के लिए अपने सुझाव दिए। साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा कराने की भी बात कही।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article