India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Petrol Diesel Price in Karnataka: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कर्नाटक भाजपा का प्रदर्शन जारी

09:07 PM Jun 17, 2024 IST
Advertisement

Petrol Diesel Price in Karnataka: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार द्वारा ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी की निंदा करते हुए रविवार को भी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने चेतावनी दी कि कीमतें वापस लिए जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Highlights
. कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि
. कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कर्नाटक भाजपा का प्रदर्शन जारी
. कीमतें वापस लिए जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा:पार्टी

Petrol Diesel Price in Karnataka

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सरकार द्वारा ईंधन की कीमतों(Petrol Diesel Price in Karnataka) में की गई बढ़ोतरी की निंदा करते हुए रविवार को भी पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने चेतावनी दी कि कीमतें वापस लिए जाने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।बता दें कि फ्रीडम पार्क में एक सभा को संबोधित करते हुए, राज्य भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि उनकी पार्टी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी, जब तक कि बढ़ाई गई कीमतों को वापस नहीं ले लिया जाता।

Petrol Diesel की कीमत क्यों बढ़ी?

वरिष्ठ भाजपा नेता और विपक्ष के नेता आर. अशोक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आलोचना करते हुए कहा, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दोहरी भाषा बोलते हैं। वे उन नेताओं की श्रेणी में आते हैं, जिनमें सम्मान की कमी है। कांग्रेस सरकार ने अपना पहला विकेट आदिवासी कल्याण बोर्ड घोटाले के सिलसिले में पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे के साथ खो दिया है, जिसमें 187 करोड़ रुपये का दुरुपयोग किया गया था। दूसरा विकेट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article