For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Kisan Samman Nidhi से मिलने वाली राशि पर किसानों ने जताई खुशी

06:46 PM Jun 18, 2024 IST
pm kisan samman nidhi से मिलने वाली राशि पर किसानों ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे के दौरान किसान सम्मान निधि(PM Kisan Samman Nidhi ) के अंतर्गत 20 करोड़ रुपए की 17वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 9 करोड़ 26 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

Highlights
.  PM Kisan Samman Nidhi से किसान हुए खुश
. मिलने वाली राशि पर किसानों ने जताई खुशी
. किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 20 करोड़ रुपए

PM Kisan Samman Nidhi से किसान हुए खुश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे के दौरान किसान सम्मान निधि(PM Kisan Samman Nidhi )के अंतर्गत 20 करोड़ रुपए की 17वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 9 करोड़ 26 लाख किसान लाभान्वित होंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। पीएम मोदी के इस कदम के बाद लाभान्वित किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं है। सभी किसान भाइयों ने प्रधानमंत्री के इस कदम पर हर्ष व्यक्त किया है।

PM kisan samman nidhi scheme 2000 rupees installment how to get in account check name in list - India TV Hindi

रोहतक के एक किसान ने पीएम मोदी के इस कदम पर कहा, “किसान सम्मान निधि से हम जैसे किसान भाइयों को बहुत फायदा मिला है। कई बार खाद सहित अन्य छोटी-मोटी सामग्री लेने के लिए हमारे पैसे नहीं होते हैं। यह योजना काफी उपयोगी है।

किसानों ने क्या कहा?

हालांकि, हम इस योजना से खुश हैं, लेकिन हमारी मांग है कि इसके अंतर्गत मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाए। हमारे खर्चे बढ़ गए हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कई बार अधिक राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे में हमारी प्रधानमंत्री से मांग है कि वो इस राशि को बढ़ाएं ताकि हमारी जरूरतें पूरी हो सके। किसानों का कहना है कि किसान सम्मान निधि से मिलने वाली 6 हजार रूपए की राशि को 12 हजार रूपए किया जाए ताकि हमारी जरूरतों की पूर्ति हो सके। वहीं, हमें इस बात की भी खुशी है कि यह राशि हमें हमारे खाते में मिलती है। बीच में कोई मिडिल मैन नहीं है।“

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria In Hindi Check All Details Here In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Pm Kisan Yojana:अगर आप भी उठाना चाहते हैं पीएम किसान

रोहतक के एक अन्य किसान ने भी इस योजना को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की। किसान ने कहा, “किसान सम्मान निधि से हमें बहुत फायदा हुआ है। ट्रैक्टर का किराया, खाद, बीज की कीमत की वसूली हो जाती है। पहले हमें इन सब चीजों के लिए दूसरों से पैसा लेना पड़ता था, लेकिन अब ये सारी जरूरतें हमें आसानी से प्राप्त हो जा रही हैं।“

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×