India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

PM Modi का विपक्ष पर जोरदार प्रहार, 'कट्टर भ्रष्टाचारियों और झूठवादियों ने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया'

03:19 PM May 30, 2024 IST
Advertisement

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में गुरुवार को अपनी आखिरी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन कट्टर भ्रष्टाचारियों और झूठवादियों ने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया है। ये कट्टर भ्रष्टाचारी, भयंकर झूठवादी तो नारी उत्पीड़न में भी नंबर वन बनते जा रहे हैं।

Highlights

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में उन्होंने कहा कि इन कट्टर भ्रष्टाचारियों और झूठवादियों ने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया है। ये कट्टर भ्रष्टाचारी, भयंकर झूठवादी तो नारी उत्पीड़न में भी नंबर वन बनते जा रहे हैं।

PM Modi ने आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

पीएम मोदी ने कहा, मोदी ने एक संकल्प लिया है कि वो दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण किसी को भी छीनने नहीं देगा। अपनी सरकार के 10 साल में मैंने लगातार SC, ST, OBC के आरक्षण की रक्षा की। ये इंडी गठबंधन वाले मेरी इस कोशिश से भी भड़के हुए हैं। दरअसल, आरक्षण को लेकर इनके खुद के इरादे बहुत खतरनाक हैं। इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड SC-ST, OBC का आरक्षण छीनने का रहा है। ये संविधान की भावना का, बाबा साहब अंबेडकर की भावना का अपमान कर रहे हैं। ये धर्म के आधार पर देश को बांटने की एक और बड़ी गहरी साजिश है।

कांग्रेस ने की भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी- PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर ली है और अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। इतना ही नहीं, यह भयंकर झूठवादी पार्टी भी है। यहां तो आमने-सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं। दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे और लोग भूले नहीं कि ये झूठवादी पार्टी की पहली सरकार कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में बनी थी।

कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए- PM Modi

पीएम मोदी ने आगे आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। कांग्रेस को भ्रष्टाचार की पीएचडी करने में 60 साल लगे। ये तो जन्म से ही कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। ये लोग कहते थे पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। इन्होंने नशा मुक्त के इतने भाषण दिए, पूरे पंजाब को बदनाम करने के लिए 'उड़ता पंजाब' फिल्म बनाई गई। लेकिन इन्होंने आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना लिया।

कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। यह खनन माफिया भी बेलगाम चल रहा है। इन कट्टर भ्रष्टाचारियों और झूठवादियों ने पंजाब को गैंगवार में झोंक दिया है। इन लोगों ने पंजाब में उद्योग और खेती दोनों को बर्बाद कर दिया। ये कट्टर भ्रष्टाचारी, भयंकर झूठवादी तो नारी उत्पीड़न में भी नंबर वन बनते जा रहे हैं। आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक इनके कारनामे दुनिया देख रही है।

लोकसभा चुनाव के आखिरी और सातवें चरण के लिए एक जून को मतदान होना है। गुरुवार शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article