For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रूस के बाद PM Modi ऑस्ट्रिया दौरे पर रवाना

11:35 PM Jul 09, 2024 IST
रूस के बाद pm modi ऑस्ट्रिया दौरे पर रवाना

Austria visit of PM Modi: नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रूस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो गए।

Highlights:

  • रूस यात्रा के समापन के बाद PM मोदी ऑस्ट्रिया के लिए हुए रवाना
  • रूस में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित
  • 40 वर्ष बाद किसी भारत के प्रधानमंत्री पहुंचे हैं ऑस्ट्रिया

रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने ऊर्जा, व्यापार, विनिर्माण तथा उर्वरक जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को रूस की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू की थी। यह यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से उनकी पहली रूस यात्रा थी।

सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ से किया गया सम्मानित

रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार रात मोदी के सम्मान में अपने आवास पर एक निजी रात्रिभोज का आयोजन किया।
मोदी को मंगलवार को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ से सम्मानित किया गया।

इससे पहले इंदिरा गांधी पहुंची थी ऑस्ट्रिया

जब मोदी विएना पहुंचेंगे तो यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×