India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

PM Modi : विपक्ष के पास 'विकसित भारत' के लिए रोडमैप का अभाव

09:33 PM Feb 18, 2024 IST
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 'विकसित भारत' की तरफ एक लंबी छलांग लगाने के लिए अगले पांच वर्ष बहुत अहम हैं और इस लक्ष्य की प्राप्ति के वास्ते पहली शर्त सरकार में भाजपा की जोरदार वापसी है। मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से अगले 100 दिनों तक नये जोश और आत्मविश्वास के साथ काम करने तथा नये मतदाताओं तक पहुंचने एवं उनका विश्वास जीतने का आह्वान किया ताकि लोकसभा चुनावों में मजबूत जनादेश के साथ पार्टी तीसरी बार भी सत्ता में आए।

  Highlights

 

सरकार का तीसरा कार्यकाल

प्रधानमंत्री ने यहां भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल सत्ता भोगने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को अब बड़े सपने देखने होंगे और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए बड़े संकल्प लेने होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें अगले पांच वर्षों की बहुत बड़ी भूमिका होने जा रही है। अगले पांच वर्षों में भारत को पहले से भी कई गुना तेजी से काम करना है। अगले पांच वर्षों में हमें विकसित भारत की तरफ एक लंबी छलांग लगानी है। इन सारे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पहली शर्त है सरकार में भाजपा की जोरदार वापसी।

देशभर से पार्टी के लगभग 11,500 सदस्यों

भाजपा के दो-दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से पार्टी के लगभग 11,500 सदस्यों ने भाग लिया। ‘भारत मंडपम’ में अपने 65 मिनट के भाषण में मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उनमें वैचारिक या सिद्धांतों के आधार पर भाजपा का सामना करने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘वह (कांग्रेस) इतनी हताश है कि उसमें सैद्धांतिक या वैचारिक विरोध का साहस भी नहीं बचा है। इसलिए गाली-गलौज और मोदी पर झूठे आरोप ही उनका एकमात्र एजेंडा बन गया है।

भाजपा को सिर्फ सरकार बनाने के लिए लोगों को नहीं जोड़ना

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा को सिर्फ सरकार बनाने के लिए लोगों को नहीं जोड़ना है, बल्कि देश बनाने के लिए लोगों को जोड़ना है।
मोदी ने कहा कि हर भारतीय के जीवन को बदलने और बहुत कुछ हासिल करने के लिए बहुत से निर्णय अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में भारत ने जो गति हासिल की है और बड़े लक्ष्य प्राप्त करने का जो हौसला पाया है...वह अभूतपूर्व है। इसलिए नहीं कि मैं कह रहा हूं। आज दुनिया गाजे-बाजे के साथ बोल रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने आज हर क्षेत्र में जो ऊंचाई हासिल की है, उसने हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है और यह संकल्प है ‘विकसित भारत’ का।उन्होंने कहा, ‘‘अब देश छोटे सपने नहीं देख सकता है और न ही देश अब छोटे संकल्प ले सकता है। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी विराट होंगे। हमारा सपना भी है और हम सब का संकल्प भी है कि हमें भारत को विकसित बनाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article