India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर PM Modi ने किया उन्हे नमन, कहा- उनका व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायक

11:36 AM Sep 25, 2023 IST
Advertisement

जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है। इस मौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सोमवार को एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहे अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Pm मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक्स पर एक वीडियो शेयर कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। अमित शाह ने कहा कि पंडित दीनदयाल का मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में उसका स्थान दिला सकती है। आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है।

भारतीय राजनीति में समर्पण की प्रेरणा देते हैं पंडित दीनदयाल के विचार: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत एवं प्रख्यात आर्थिक चिंतक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मैं उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके विचार भारतीय राजनीति में शुचिता, समर्पण और प्रामाणिकता की प्रेरणा देते हैं। ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता के रूप में उन्होंने एक ऐसा आर्थिक दर्शन विश्व को दिया है, जो विकास और उपभोग से जुड़ी अनेक समस्याओं का निवारण देता है। उनकी जयंती पर मैं उन्हें पुनः नमन करता हूं।

Advertisement
Next Article