IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Pm Modi : 'राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं समाधान हैं'

03:34 PM Jan 22, 2024 IST
Advertisement

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद देव भूमि आयोध्या ने देश को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने देश और राम से राष्ट्र की चेतना के विस्तार का आह्वान किया है। मोदी ने कहा कि देश में निराशा के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने राम का नाम जप करते हुए कुछ इस तरह कहा है। पीएम ने कहा कि राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं समाधान हैं।

Highlight

 

राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने स्व से ऊपर उठकर समस्त की बात की है। इसके साथ ही कहा कि ‘राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं हैं, राम तो सबके हैं। राम वर्तमान ही नहीं, बल्कि राम अनंतकाल हैं। वो भी एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। आगे कहा कि ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए’।

प्रभु राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं, राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं, राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं, राम प्रभाव हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article