IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Budget 2024: PM Modi का ऐलान, यह बजट मजबूत भविष्य की गारंटी

01:57 PM Feb 01, 2024 IST
Advertisement

Budget 2024 पर बात करते हुए PM Modi ने कहा की यह अंतरिम बजट भारत के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस बात पे जोर दिया की इस बजट से युवा, महिला, किसान और गरीबों को फायदा होगा। उनका मानना हैं की यह देश के ​भविष्य के निर्माण का बजट हैं। आपको बता दे की सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया हैं। हालांकि कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 22 प्रतिशत कर दिया हैं

Highlights:

इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए अब 2 करोड़ घर बनेंगे। इसके साथ ही युवा, किसान, गरीबों को लाभ होगा। मोदी ने आगे कहा कि ये बजट सभी के लिए फायदेमंद है। सौर ऊर्जा से सभी लोगों को आय बढ़ेगी। ये बजट सभी का विकास करने वाला है। उन्होंने कहा कि ये बजट भविष्य के लिए बहुत अच्छा है। इस बजट में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में आगे कहा कि आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की कर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही 2014 के बाद से कर दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ गई है। इसके अलावा, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन तीन गुना हो गया है।

अंतरिम बजट में टैक्सेशन से जुड़ा कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन फिर भी एक करोड़ लोगों को टैक्स से जुड़ा फायदा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वित्त मंत्री ने वर्षों से लंबित बकाया प्रत्यक्ष कर मांगों को वापस लेने का फैसला किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि साल1962 से जितने पुराने टैक्स से जुड़े विवादित मामले चलते आ रहे हैं उसके साथ वर्ष 2009-10 तक लंबित रहे प्रत्यक्ष कर मांगों से जुड़े 25 हजार रुपये तक के विवादित मामलों को वापस लिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article