IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

PM Modi ने Ram Mandir के सपने को हकीकत में बदल दिया- एकनाथ शिंदे

03:05 PM Dec 31, 2023 IST
Eknath Shinde
Advertisement

Maharashtra Ram Temple: मुख्यमंत्री शिंदे ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को मनाएं दिवाली। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने राम मंदिर निर्माण के सपने को हकीकत में बदल दिया।

Highlights

शिंदे ने Ram Mandir की सजावट को लेकर कही ये बात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को बीएमसी आयुक्त से मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट लगाने और 22 जनवरी को आयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन शहर में दिवाली मनाने को कहा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई में एक स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘‘राम मंदिर (Ram Mandir) का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा। साथ ही कहा मैं बृह्नमुंबई महानगर पालिका आयुक्त से पूरे मुंबई शहर में दिवाली मनाने के लिए कहना चाहता हूं। मंदिरों और इमारतों पर सजावटी लाइट भी लगाई जाएं।’’ मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राम मंदिर (Ram Mandir) दिवंगत बालासाहेब ठाकरे और भगवान राम के भक्तों का एक सपना था।

शिंदे ने PM Modi को Ram Mandir का श्रेय देते हुए कही ये बात

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के सपने को हकीकत में बदल दिया। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं उसे पूर्ण करना सुनिश्चित करते हैं। सभी मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।’’ उन्होंने संवादाताओं के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी हिस्सों में 22 जनवरी का दिन दिवाली की तरह मनाया जाना चाहिए। ये पूछे जाने पर कि क्या राम मंदिर के उद्घाटन का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है, तो शिंदे ने कहा कि राम मंदिर लोगों की आस्था का विषय है, इसलिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं हो सकता। उन्होंने परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग घर से काम करने के लिए जाने जाते हैं, वह स्थायी रूप से घर ही बैठेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article