W3Schools
Advertisement

आज लाल किले से तिरंगा फहराएंगे PM मोदी, 13वीं बार देश को करेंगे संबोधित, जानें कब और कहां देखें Independence Day 2026 LIVE?

PM Modi's Independence Day speech:
06:00 AM Aug 15, 2026 IST | Amit Kumar
PM Modi's Independence Day speech:
आज लाल किले से तिरंगा फहराएंगे pm मोदी  13वीं बार देश को करेंगे संबोधित  जानें कब और कहां देखें independence day 2026 live
PM Modi's Independence Day speech (social media )

PM Modi's Independence Day speech: आज 15 अगस्त 2026 है और पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में तिरंगा शान से लहरा रहा है और जगह-जगह आजादी के जश्न से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आजादी का सबसे बड़ा समारोह ऐतिहासिक लाल किले पर हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद वह लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करेंगे। उनके भाषण पर देशभर की नजरें टिकी हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल का स्वतंत्रता दिवस समारोह देखें तो, वो कई मायनों में खास है। इस बार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की विरासत के 150 साल  पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा है। समारोह के दौरान पहली बार लाल किले में ‘वंदे मातरम’ का गायन किया जाएगा। इसके अलावा आज के कार्यक्रम में 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य और देश की युवा शक्ति को खास तौर पर केंद्र में रखा गया है। युवाओं की ऊर्जा, सपनों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समारोह में प्रमुखता दी जा रही है।

Advertisement

सुबह से शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

लाल किले पर आज सुबह से ही स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां और कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे और लाल किले की प्राचीर की ओर रवाना होंगे।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान कैप्टन सोनिया सिंह चौहान उनकी सहायता करेंगी। ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी के तोपची 21 तोपों की सलामी देंगे। इसके बाद दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों से लाल किले के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जाएंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को अपना स्वतंत्रता दिवस संबोधन देंगे।

भाषण के बाद गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आज के समारोह में एक खास प्रस्तुति होगी। राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट और ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक ‘वंदे मातरम’ का गायन करेंगे। इस साल ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के कारण यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है।

TV पर कहां देखें PM मोदी का भाषण?

  • आज स्वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण सुबह 6:30 बजे से दूरदर्शन पर किया जा रहा है।
  • दर्शक डीडी नेशनल, डीडी न्यूज और दूरदर्शन के अन्य चैनलों पर लाल किले के कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण Punjab Kesari. com की वेबसाइट के माध्यम से  लाइव अपडेट दिए जाएंगे।

मोबाइल और YouTube पर ऐसे देखें लाइव

  • अगर आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देखना चाहते हैं तो ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के आधिकारिक YouTube चैनल और एक्स अकाउंट @PIB_India पर समारोह का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी पीएम मोदी का भाषण लाइव देखा जा सकता है।
  • इसके अलावा दूरदर्शन के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी आज के स्वतंत्रता दिवस समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।

WAVES पर भी देख सकते हैं समारोह

  • प्रसार भारती के डिजिटल प्लेटफॉर्म WAVES के जरिए भी आज के स्वतंत्रता दिवस समारोह को ऑनलाइन देखा जा सकता है।
  • यहां दूरदर्शन के चैनलों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहती है।
  • आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का अवसर है।
  • देश 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने वीर शहीदों के बलिदान को याद कर रहा है और साथ ही 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण ले रहा है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर बंटवारे को याद करने से जुड़े स्मारक के लिए भूमि पूजन किया गया

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×