IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कार्यकर्ताओं संग पीएम मोदी की बैठक, बोले- लड़ाई लंबी है, हमें आगे की ओर देखना है

01:06 AM Jul 19, 2024 IST
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को मजबूत करते हुए कहा कि हमने बड़े शानदार काम किये है और हमें अब आगे की दिशा में देखना होगा। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के अनुभवों पर भी चर्चा की। इस समय उन्होंने भाजपा के संघर्षों को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह में बढ़ोतरी करने का प्रयास किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव में लगे अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने बीजेपी के मुख्यालय में दो घंटे से भी ज्यादा समय बिताए। उन्होंने इसी बीच बीजेपी कार्यालय में काम कर रहे सभी कर्मचारियों से मिलने का समय निकाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका कार्यालय में स्वागत किया। साल 2019 में भी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के मुख्यालय का दौरा किया था और कार्यकर्ताओं से संवाद किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, जिसके कारण पार्टी को 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। इस चुनावी परिणाम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में निराशा की भावना को उजागर किया। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उनकी मेहनत की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपने पूरी मेहनत की और इसमें कोई कमी नहीं थी। मोदी ने उन्हें यह समझाया कि हार से निराश होने की बजाय, वे पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार रहें।

इससे पहले , यूपी में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में सीएम योगी ने भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया था। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह समझाया कि हमें पीछे हटने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हमें पूरे उत्साह और जोश के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। योगी ने यह भी कहा था कि विपक्षी दलों के सभी दुष्प्रचार के बावजूद भी हमें इतनी सीटें मिली हैं, इससे हमें गर्व करना चाहिए। उन्होंने उत्साह दिया कि हम दोगुने जोश से पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement
Next Article