IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

PM मोदी का सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड, X पर पूरे किए 100 मिलियन फॉलोअर्स

05:21 AM Jul 15, 2024 IST
Advertisement

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। रविवार (14 जुलाई) को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 100 मिलियन यानि 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है। इसके साथ वो सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर बन गए है।

PM मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, इस जीवंत माध्यम पर आकर बहुत खुश हूं और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेता हूं। भविष्य में भी इसी तरह के आकर्षक समय की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

 

दुनिया भर में कई हस्तियों छोड़ा पीछे

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (38.1 मिलियन फॉलोअर्स), दुबई के शासक शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन फॉलोअर्स) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन फॉलोअर्स) जैसे अन्य विश्व नेताओं से काफी आगे हैं। एक्स पर पीएम मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए, दुनिया भर के नेता सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं क्योंकि उनके साथ जुड़ने से उनके अपने फॉलोअर्स, व्यूज और रीपोस्ट में काफी इजाफा होता है। हाल ही में इटली और ऑस्ट्रिया में भी ऐसा देखा गया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article