India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बदायूं डबल मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, ऐसे हुई बच्चे की मौत

03:02 PM Mar 20, 2024 IST
Advertisement

Badaun Souble Murder Case: यूपी के बदायूं में हुए डबल मर्डर से पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, बीती रात साजिद और जावेद ने आयुष (13) और आहान (6) नाम के मासूमों को घर में ही घुसकर चाकू से मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक बच्चों की मां से कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया है। वहीं, इस बात की जिक्र पूरे FIR कॉपी में की गई है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला...

Highlights:

 

आज मैं अपना काम पूरा कर दिया- आरोपी

बता दें कि मृतक के पिता विनोद कुमार ने इस मामले पर थाने में FIR दर्ज करावाई है। दरअसल, दर्ज FIR में कहा गया है कि 19 मार्च को साजिद और जावेद घर में घुसे थे। इसके बाद उन्होंने मेरी पत्नी से पैसे मांगे। फिर वह दोनों अस्वस्थ महसूस करने का बहाना बनाकर छत पर चले गए। छत पर जाकर वहां मेरे बच्चों कई बार वार किया और मार डाला। इसके बाद तीसरे बच्चे पर भी हमला किया लेकिन वो बच्चा बच गया। FIR में आगे लिखा गया है कि छत पर उतरने के बाद मेरी पत्नी ने खून से सना हुआ चाकू देखा। इसके बाद उन दोनों ने कहा कि आज मैं अपना काम पूरा कर दिया है।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इस बीच बदायूं डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस बीच जिले के SSP आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य है। हम आगे सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी साजिद अपना नाई की दुकान पीड़ित परिवार के सामने ही रखता था। उनके घर पर आना-जाना लगा रहता था। वहीं, घर के अंदर छत पर बच्चे खेल रहे थे, उसी समय दोनों ने बच्चों पर हमला कर हत्या कर दी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

 

 

Advertisement
Next Article