IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Pran Pratishtha Ceremony: गुजरात में 22 जनवरी को रहेगी आधे दिन की छुट्टी, राज्य सरकार ने दिए निर्देश

01:14 PM Jan 19, 2024 IST
Advertisement

Pran Pratishtha Ceremony: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव मनाने के लिए 22 जनवरी को गुजरात के सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक कार्यालय बंद रखने की अधिसूचना बृहस्पतिवार देर रात जारी की गई।

देशभर में मनेगा जश्न

अधिसूचना में कहा गया है, पूरा देश 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाएगा। राज्य सरकार के सभी कार्यालय और संस्थान 22 जनवरी को दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगे ताकि राज्य के लोग उत्सव में भाग ले सकें। केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को अपने सभी कर्मचारियों के लिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article