India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में करेगी पूजा-अर्चना

02:06 AM Feb 14, 2024 IST
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम को राजस्थान पहुंचीं। वह 13 और 14 फरवरी को रेगिस्तानी राज्य की यात्रा पर हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
राष्ट्रपति सूरत से विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। सांगानेर हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
वह सीधे राजभवन पहुंचीं, जहां राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया।
बुधवार को जाएंगी राष्ट्रपति मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
बुधवार को राष्ट्रपति मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जाएंगी। इसके बाद वह डूंगरपुर के बेणेश्‍वर धाम जाएंगी, जहां वह लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति बेणेश्‍वर धाम स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना भी करेंगी।

Advertisement
Next Article