India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Loksabha Election 2024: प्रियंका गांधी आज हिमाचल के कांगड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगी

03:55 AM May 27, 2024 IST
Advertisement

Loksabha Election 2024 : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार आनंद शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। इस दौरान वह चंबा में सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह हेलिकाप्टर के माध्यम से जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत चंबी में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इन दोनों स्थानों पर प्रियंका गांधी करीब एक घंटा रुकेंगी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगी। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कमर कसते हुए इस दौरे को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की हैं और करीब 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था चौगान में की गई हैं।

इस दौरान प्रियंका गांधी केंद्रीय मुद्दों के अलावा स्थानीय मुद्दों पर जनता से संवाद करेंगी। कांग्रेस की स्टार प्रचारक की इन रैलियों को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकताओं के पहुंचने के चलते बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। आपकों बता दें, 28 मई को प्रिंयका वाड्रा गगरेट, कुटलैहड़ में जनसभा को संबोधित करेगी। बड़सर में रोड़ शो करेगी। इसके बाद बड़सर से वापिस शिमला लौटेगी।उसके बाद 29 मई को शिमला से कुल्लू के लिए रवाना होगी। कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा मंडी में पार्टी के लिए रोड शो करेंगी।

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयारियों में जुटी हुई है। चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने बताया कि, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 27 मई को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा सहित अन्य शीर्ष नेतृत्व तथा कार्यकत्ता मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान करीब 15 हजार लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। नीरज नैयर ने कहा कि प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है तथा हिमाचल की चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि चंबा-कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई वर्षों तक जनता की सेवा की है तथा आगे भी सांसद बनने के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article