W3Schools
Advertisement

वाजिद खान: जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए कई यादगार गीत, सलमान की फिल्म से मिली थी पहचान

10:51 PM Oct 06, 2026 IST | IANS Agency
वाजिद खान  जिनकी धुनों ने बॉलीवुड को दिए कई यादगार गीत  सलमान की फिल्म से मिली थी पहचान
Advertisement

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर वाजिद खान उन चुनिंदा कलाकारों में से एक थे, जिनके गाने न सिर्फ समाज के हर वर्ग में पसंद किए जाते हैं, बल्कि वे सदाबहार बन गए।

Advertisement

वाजिद खान का जन्म 7 अक्टूबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसे कला प्रेमी परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता उस्ताद शराफत अली खान एक प्रसिद्ध तबला वादक थे। उनके मामा उस्ताद फैज अहमद खान एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। परिवार में शुरू से ही संगीतनुमा माहौल होने के कारण वाजिद को शुरू से ही गायकी में रुचि होने के साथ गहरी समझ थी। उन्हें गिटार बजाना काफी पसंद था।

Advertisement

उनके बड़े भाई का नाम साजिद खान हैं। वाजिद मशहूर संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे। दोनों भाईयों ने मिलकर बॉलीवुड में संगीत निर्देशक जोड़ी 'साजिद-वाजिद' के रूप में काम किया। वाजिद खान ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत 1988 में सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की।

इसके बाद 'साजिद-वाजिद' की जोड़ी ने बॉलीवुड के कई सुपरहिट फिल्मों में गाने दिए। उन्होंने 'दबंग', 'पार्टनर', 'वीर' और 'एक था टाइगर' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया। उन्होंने 'तेरे नाम', 'मुझसे शादी करोगी' और 'वांटेड' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया।

वाजिद खान एक बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर होने के साथ-साथ लाजवाब प्लेबैक सिंगर भी थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपनी दमदार आवाज में लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें 'हुड हुड दबंग', 'मेरा ही जलवा', 'सोनी दे नखरे', 'फेविकोल से', 'तुझे अक्सा बीच घुमा दूं', 'पांडे जी सीटी', 'हमका पीनी है', आदि शामिल हैं।

वाजिद खान ने 2003 में कमलरुख खान से शादी की थी। इस जोड़े की दो बेटियां हैं। 1 जून 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में 42 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था, हालांकि कला के क्षेत्र में अपने योगदान और सदाबहार गानों के लिए वे सदा याद किए जाएंगे।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

IANS Agency

View all posts

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.

Advertisement
Advertisement
×