India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rahul Gandhi का बड़ा दावा, अयोध्या की तरह गुजरात में भी भाजपा को हराएगी कांग्रेस

09:09 PM Jul 06, 2024 IST
Advertisement

Rahul Gandhi: कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने शनिवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उसी तरह हराएगी, जैसे उसने हालिया लोकसभा चुनाव में अयोध्या में उसे हराया।

Highlights:

कार्यालय तोड़ कर भाजपा ने दी हमे चुनौती- Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )  ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) हमें धमकाकर और हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाकर हमें चुनौती दी है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम सब मिलकर उनकी सरकार को उसी तरह तोड़ देंगे जैसे उन्होंने हमारे कार्यालय को नुकसान पहुंचाया है। यह लिखकर ले लीजिए कि कांग्रेस गुजरात में चुनाव लड़ेगी और नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा को गुजरात में हराएगी, जैसा हमने अयोध्या में किया था।’’

क्या थी घटना ?

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कहा कि कांग्रेस गुजरात में जीतेगी और इस राज्य से वह एक नयी शुरुआत करेगी। अहमदाबाद के पालडी इलाके में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव गांधी भवन के बाहर दो जुलाई को कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों के बीच उस समय झड़प हो गई थी, जब भाजपा की युवा शाखा के सदस्य हिंदुओं के बारे में गांधी की टिप्पणी का विरोध करने के लिए वहां पहुंचे थे। राहुल गांधी ने इसी घटना का जिक्र करते हुए यह बात की।पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में पथराव हुआ जिसमें एक सहायक पुलिस आयुक्त सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान में एक भी स्थानीय व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया- Rahul Gandhi

पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा की हार को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। इस लोकसभा क्षेत्र में अयोध्या शहर भी आता है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘अयोध्या के लोगों को गुस्सा तब आया जब उन्हें पता चला कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए एक भी स्थानीय व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया गया।’’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके सर्वेक्षकों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह देते हुए कहा कि वह हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।



देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article