India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rajasthan: 'भारत की गति से दुनिया हैरान', उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आया बड़ा बयान

12:52 PM Jan 16, 2024 IST
Advertisement

Rajasthan: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भारत बहुत बदल गया है और जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है उससे दुनिया अचंभित है। जगदीप धनखड़ राजस्थान विधानसभा के सदस्यों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भारत दुनिया की पांचवीं महाशक्ति- जगदीप धनखड़

इस अवसर पर उन्होंने कहा, भारत इतना बदल गया है, इतना बदल गया है राजनीति दृष्टि से, आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से, और विश्व में वो नाम हो गया है कि अब हम किसी देश के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था के लिहाज से दुनिया में पांचवीं महाशक्ति होना कोई छोटा काम नहीं है। उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति है। हमने कनाडा, फ्रांस को पीछे छोड़ा है। हमने उनको पीछे छोड़ा है जिन्होंने सदियों तक हम पर राज किया। आने वाले दो तीन-साल में भारत, जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी आर्थिक महाशक्ति होगी।

भारत की गति से दुनिया अचंभित- जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ ने विधानसभा सदस्यों से कहा, इस सबका निर्माण सदन करता है। इस बहुत बड़े हवन में आपका, नेतृत्व का, नीति का और आम आदमी का भी योगदान है। आपके सामने चुनौती ज्यादा हैं। क्योंकि जिस गति से भारत आगे बढ़ रहा है, दुनिया अचंभित है। दुनिया सोच नहीं पाई कि क्या भारत कभी ऐसा हो सकता था। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी विचार रखे और उपराष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत किया। सुबह जयपुर पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, चूरू के सांसद राहुल कस्वां ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ सुदेश धनखड़ का स्वागत किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article