India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राजकोट नगर निगम ने अटल सरोवर में लेजर शो का किया आयोजन

02:10 AM May 02, 2024 IST
Advertisement

राजकोट: राजकोट नगर निगम ने कल यानी 1 मई के रात अटल सरोवर में लेजर शो का आयोजन किया। दरसल 1 मई को गुजरात दिवस मनाया गया और इस अवसर पर राजकोट शहर को अटल सरोवर मिल गया। इस अटल सरोवर के तट पर 'स्वप्न' शब्द अंकित है। यहां झील में नौकायन की सुविधा बाद में शुरू की जाएगी।

खबर के अनुसार, राजकोट नगर निगम (आरएमसी) ने 25 प्रवेश शुल्क से अटल सरोवर खोला है।.ये अटल सरोवर 2.93 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस अटल सरोवर में पार्किंग, एक उद्यान, एक प्रवेश द्वार, एक पक्षी द्वीप, एक प्रकृति पार्क, फव्वारे, एक पार्टी प्लॉट, एक लेजर शो और अन्य सुविधाएं हैं।

इस सरोवर का निर्माण लगभग 136 करोड रु. की लागत से किया गया है। जानकारी के मुताबिक सरोवर में वयस्कों के लिए प्रवेश शुल्क रु. 25 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट और बच्चों के लिए 10 रूपये के टिकट के साथ पार्क का आनंद ले सकते हैं। हालांकि,म्यूजिकल फाउंटेन एम्फीथिएटर का आनंद लेने के लिए 80 रु. रुपये का भुगतान करना होगा और 80 रूपये में अन्य सवारी का भी आनंद लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि गुजरात के राजकोट नगर निगम ने रैया क्षेत्र में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अटल सरोवर का काम शुरू किया था ।अटल सरोवर राजकोट और आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल है। ।2,93,000 वर्ग मीटर में फैले इस स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का उद्घाटन 25 फरवरी को पीएम मोदी ने किया था। कुल एक हजार करोड़ रुपये की लागत वाला ये महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गांधीनगर गिफ्ट सिटी के बाद गुजरात का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है।

Advertisement
Next Article