India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Rajya Sabha By Election: राज्यसभा में NDA को मिला बहुमत, उपचुनाव में निर्विरोध जीते 11 उम्मीदवार

05:44 AM Aug 28, 2024 IST
Advertisement

Rajya Sabha By Election: राज्यसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। NDA को 11 पर जीत मिली है। इनमें भाजपा 9, अजीत पवार गुट और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट मिली हैं। वहीं, कांग्रेस से अभिषेक मनु सिंघवी ने तेलंगाना से निर्विरोध जीत दर्ज की है।

अब उच्च सदन में केंद्र सरकार को विधेयकों को पारित कराना आसान होगा। राज्यसभा में 245 सीटें हैं, हालांकि वर्तमान में आठ सीटें, इनमें चार जम्मू-कश्मीर से और चार मनोनीत की सीटें खाली हैं। सदन की मौजूदा सदस्य संख्या 237 के साथ बहुमत का आंकड़ा 119 है। आज की 11 सीटों की जीत के साथ NDA 112 सीटों तक पहुंच गया है। NDA को छह नामांकित और एक निर्दलीय सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है। यानी NDA को राज्यसभा में बहुमत मिल गया है।

NDA के कुल 121 सदस्य

दरअसल, अपने नौ सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद राज्यसभा में भाजपा की ताकत बढ़कर 96 हो गई है। इसके साथ ही एनडीए के पास उच्च सदन में कुल 121 सीटें हो गई हैं। इस बीच, एनडीए के सहयोगी दलों के दो सदस्य, जिनमें अजित पवार के गुट एनसीपी और राष्ट्रीय लोक मंच के एक-एक सदस्य भी शामिल हैं, जिनको भी निर्विरोध चुना गया। इसके अतिरिक्त, सत्तारूढ़ गठबंधन को छह नामांकित सदस्यों और एक स्वतंत्र सदस्य का समर्थन प्राप्त है।

कौन हैं 12 निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार?

निर्विरोध चुने गए भाजपा उम्मीदवारों में असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्रा, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी की निर्विरोध जीत दर्ज हुई है। वहीं भाजपा के सहयोगी दल एनसीपी (अजीत पवार) के नितिन पाटिल ने महाराष्ट्र और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार से निर्विरोध चुनाव जीता है। इसके अलावा कांग्रेस के अभिषेक मनुसिंघवी ने तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article