India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Raksha Bandhan: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं से राखी बंधवाई

07:56 PM Aug 19, 2024 IST
Advertisement

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से आई सैंकड़ों महिलाओं से राखी बंधवाई। इस दौरान उन्होंने बहनों को रक्षा का वचन दिया।

Highlights

ओम बिरला ने संसदीय क्षेत्र की महिलाओं के साथ मनाया Raksha Bandhan

रक्षाबंधन(Raksha Bandhan) के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से आई महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने बिरला का मुंह भी मीठा कराया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उनकी कलाई पर राखी बांधी। बिरला ने लगातार चौथे साल रक्षाबंधन पर कोरोना पीड़ित परिवारों के साथ राखी का त्योहार मनाया।

देश की विकास में हिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान- ओम बिरला

बिरला ने उन महिलाओं से कहा कि सारा देश आपके साथ है और आपकी रक्षा के लिए खड़ा है। हमारे देश की महिलाएं देश का नेतृत्व कर रही हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। महिलाएं परिवार संभालने के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक, अंतरिक्ष विज्ञान, टेक्नोलॉजी जैसे कई क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रही हैं, देश की सीमाओं की रक्षा कर रही हैं। देश की विकास, समृद्धि और खुशहाली में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

यह बहनों की रक्षा करने का पर्व है- बिरला

मीडिया से बातचीत करते हुए बिरला ने कहा कि रक्षाबंधन विश्वास और भरोसे का पर्व है। यह बहनों की रक्षा करने का पर्व है। उन्होंने कहा, सभी भाइयों से मेरी अपील है कि वह बहनों के साथ हमेशा खड़े रहें, उनके जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली के लिए सहयोग करें। इस पर्व से हमें यही प्रेरणा मिलती है।

लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने आज सुबह देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, परस्पर स्नेह और विश्वास के महापर्व रक्षाबंधन की अनन्त शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर अटूट बंधन की इस डोर को मजूबत करें। यह त्योहार मेरी सभी बहनों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आए, उनकी हर मनोकामना पूरी हो; यही मेरी अभिलाषा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article