India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत 118 देशों में दिखेगी अयोध्या की रामलीला, इतने देश हैं शामिल

01:26 PM Jan 15, 2024 IST
Advertisement

जल्द ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। इसे लेकर देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।बता दें प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर फिल्मी कलाकारों की रामलीला का मंचन धर्मपथ पर बने सतरंगी पुल के करीब 16 जनवरी से 22 जनवरी तक होगा। इसका प्रसारण भारतीय चैनल के अलावा 100 के करीब विदेशी चैनल भी करेंगे। रामलीला का मंचन कराने वाली संस्था अयोध्या की रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी ने बताया कि इस बार की रामलीला भव्य होगी।

स्टेज पर 80 फुट गुने 12 फुट की एलईडी स्क्रीन लगेगी

आपको बता दें जिन देशों के टीवी चैनल्स को वे रामलीला के फुटेज देगें। उनमें अमेरिका, लंदन, आस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और बांग्लादेश के टीवी चैनल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म जगत के कलाकार उनके स्वागत में अपनी कला से पूरे विश्व में उनकी कथा को प्रसारित करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन स्थल पर डिजिटल मंच बनाने का काम सोलो टेक टीम ने शुरू कर दिया है। स्टेज पर 80 फुट गुने 12 फुट की एलईडी स्क्रीन लगेगी। कलाकार 15 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे। राम लीला का मंचन रोजाना 4 बजे सायं से रात्रि 8बजे तक होगा।

रामलीला रोज 4 से 8 बजे तक दूरदर्शन पर भी लाइव दिखाई जाएंगी

बता दें अयोध्या की रामलीला का विशेष संस्करण है। भगवान श्री राम मंदिर को लेकर इसमें भाग्यश्री (वेदमाती), रवि किशन (लक्ष्मण), मनोज तिवारी (परशुराम), राहुल भूचर (राम), अनिमेष (हनुमान), वेद सागर (भारत), रावण की भूमिका में जाने-माने अभिनेतामनीष शर्मा , राजा मुराद (अहिरावण), ममता जैन (सीता), रूबी चौहान (मेघनाथ), विनय (कुंभकरण), अमिता नांगिया (मंदोदरी), मैग्नीशा (सुलोचना), प्रतीक्षा चौहान (त्रिजटा), दीप्ति शर्मा (सूर्पनखा), जसनित्त कौर (कौशल्या), रितु शिवपुरी (केके), मालिनी अवस्थी ( मां शबरी) इसी के साथ विंदु दारा सिंह भगवान शंकर की भूमिका, राकेश बेदी जी भगवान नारद मुनि मां पार्वती की भूमिका मंगीशा निभाएंगी। रामलीला रोज 4 से 8 बजे तक दूरदर्शन पर भी लाइव दिखाई जाएंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article