W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

REET Level-1 भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी! मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ भी OUT, एक क्लिक में डाउनलोड करें Result

07:05 PM Jun 11, 2026 IST | Amit Kumar
reet level 1 भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी  मेरिट लिस्ट और कट ऑफ भी out  एक क्लिक में डाउनलोड करें result
REET Primary Teacher Result 2026 (Credit S-M )

REET Primary Teacher Result 2026: राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों(Candidates) का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 11 जून 2026 को REET प्राथमिक शिक्षक भर्ती (Rajasthan Primary Teacher Result 2026) (Level-1) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही TSP और NTSP क्षेत्र की मेरिट सूची तथा कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं।

Advertisement

REET लेवल-1 भर्ती के तहत कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षकों के कुल 8085 पदों को भरा जाना है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम पीडीएफ में प्रकाशित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों (Selected Candidates) को अब अगले स्टेप यानी Document Verification के लिए बुलाया जाएगा।

Advertisement

REET Level 1 Result 2026: जनवरी में आयोजित हुई थी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा REET लेवल-1 की लिखित परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा में करीब 8 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इससे पहले REET लेवल-2 का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जबकि अब लेवल-1 के अभ्यर्थियों का इंतजार भी समाप्त हो गया है।

Advertisement

सामान्य और प्रारंभिक शिक्षा के नतीजे जारी

बोर्ड ने पहले संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए REET लेवल-1 का परिणाम जारी किया था। अब सामान्य शिक्षा (General Education)  और प्रारंभिक शिक्षा विभाग (Department of Elementary Education) के लिए भी परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची, कट-ऑफ और चयनित उम्मीदवारों की सूची देख सकते हैं।

REET Result 2026 June 11: ऐसे करें REET लेवल-1 का रिजल्ट चेक

(Credit S-M )
(Credit S-M )

यदि आपने REET लेवल-1 परीक्षा दी है तो अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट http://rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद “Results” सेक्शन खोलें।
  3. “REET Level-1 Primary Teacher Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की PDF खुल जाएगी।
  5. पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।
  6. यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आप अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

RSSB REET Result 2026: विभाग के अनुसार पदों की संख्या

(Credit S-M )
(Credit S-M )

REET लेवल-1 भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 8085 पद भरे जाएंगे।

विभागक्षेत्रपदों की संख्या
संस्कृत शिक्षा विभागसामान्य क्षेत्र609
संस्कृत शिक्षा विभागTSP क्षेत्र27
सामान्य शिक्षा विभागसामान्य क्षेत्र422
सामान्य शिक्षा विभागTSP क्षेत्र27
प्रारंभिक शिक्षा विभागसामान्य क्षेत्र6,146
प्रारंभिक शिक्षा विभागTSP क्षेत्र854
कुल पद8,085

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को Document Verification Process में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें, ताकि आगे की प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी सूचना से वंचित न रहें।

यह भी पढ़ें: Central Sanskrit University Vacancy 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 90 पदों पर भर्ती, 10 जुलाई तक करें आवेदन

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×