टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 'सिटिजन ऑफ मुंबई' अवॉर्ड से नावाजा गया

11:08 AM Sep 27, 2023 IST | Jyoti kumari

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे से सिटीजन ऑफ मुंबई अवार्ड 2023-24 मिला। रिलायंस फाउंडेशन ने एक्स पर पोस्ट किया, रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की ओर से यह पुरस्कार नीता अंबानी को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, कला और संस्कृति में परिवर्तनकारी संस्थान बनाने में उनके स्थायी योगदान की मान्यता के लिए दिया गया था।

Advertisement

नीता अंबानीने रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे को किया धन्यवाद

सम्मान प्राप्त करने के बाद, नीता अंबानी ने कहा, मैं इस पुरस्कार को पूरी विनम्रता के साथ और हमारे शहर और समुदाय के लिए रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे के अपार योगदान के लिए बड़ी प्रशंसा के साथ स्वीकार करती हूं। रोटरी के साथ मेरे परिवार का जुड़ाव दशकों से है, जब से मेरे ससुर श्री धीरूभाई अंबानी 1969 में मानद रोटेरियन बने, उसके बाद 2003 में मुकेश मानद रोटेरियन बने। रोटेरियन के रूप में यह मेरा 25वां वर्ष है। मैंने इस यात्रा को संजोकर रखा है।

सिटिजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड क्यों और किस लिए दिया जाता है

बता दें कि सिटिजन ऑफ मुंबई अवॉर्ड रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे की ओर से दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने के लिए हर वर्ष दिया जाता है, दरअसल इस साल की शुरुआत में ही नीता अंबानी ने मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ किया था, यह दर्शकों और कलाकारों दोनों के लिए भारतीय कला और संस्कृति को सर्वोत्तम रूप से एक मंच के रूप में कार्य करता है।

 

 

 

Advertisement
Next Article