India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kolkata मामले पर BJP ने पूछा, किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं ममता बनर्जी ?

07:14 PM Aug 16, 2024 IST
Advertisement

RGkar Kolkata Rape Caseभाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ( Mamta Banarjee ) के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कटाक्ष किया है कि आखिर वह किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं?

Highlights: 

ममता बनर्जी से इस्तीफा माँगा

उन्होंने ममता बनर्जी से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की। आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए भारती घोष ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का काम विरोध प्रदर्शन करना नहीं है, जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है और जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी है।

2011 से अब तक किसी भी महिला को न्याय दिलाने में असक्षम रही ममता सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्ष 2011 से अब तक बलात्कार की जितनी भी घटनाएं हुई है, ममता बनर्जी उसमें से एक में भी न्याय नहीं दिलवा पाई हैं। एक भी बलात्कार पीड़िता को न्याय नहीं दिलवा पाने वाली ममता बनर्जी आखिर आज किसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं? क्या वह अपने ही खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही हैं? वह अपने प्रोटेस्ट के जरिए यह बताना चाहती हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह से फेल हो गई हैं।

'ड्रामेबाजी' करने की बजाय तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए-  भाजपा प्रवक्ता

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि ममता बनर्जी ( Mamta Banarjee ) को यह ड्रामेबाजी करने की बजाय तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आईपीएस अधिकारी रह चुकी भारती घोष ने सीबीआई से कोलकाता के पुलिस कमिश्नर का मोबाइल जब्त करने की मांग भी की।
उन्होंने कहा कि सीबीआई को यह जांच करनी चाहिए कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के बाद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने किस-किस से बात की, किससे क्या निर्देश लिया और आगे किसको क्या आदेश दिया?

BJP ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर पूछताछ करनी चाहिए। ऊपर से नीचे तक सभी की जांच होनी चाहिए। कोलकाता पुलिस ने सही तरीक़े से जांच नहीं की। ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article