Sawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sawan 2024: देशभर में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धार्मिंक स्थलों पर सभी भक्त अपनी मनोकामना को लेकर सुबह से ही पूजा-अर्चना में लगें हुए है। प्रमुख मंदिरो में महादेव का शृंगार भी किया गया। शहर में सुबह-सुबह से ही शिवालयों में शिव के नाम की गूंज शुरू हो गई है। शहर से लेकर गांव तक सभी प्रमुख मंदिरों पर शिवजी के जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है।
#WATCH सीतापुर, उत्तर प्रदेश: सावन के दूसरे सोमवार के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। ताज़ा वीडियो श्याम नाथ मंदिर से है जहां श्रद्धालू और कांवड़ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/7UhH4iu9St
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
क्रिकेटर उमेश यादव ने महाकाल के दर्शन किए
सावन के दूसरे सोमवार को देशभर में सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंचने लग गई है। वहीं पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जा रहा है। इस खास मौके पर क्रिकेटर उमेश यादव ने भी महाकाल के दर्शन किए। वह महाकाल की आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जा रहा है। इस मौके पर क्रिकेटर उमेश यादव ने भी महाकाल के दर्शन किए। pic.twitter.com/uv6apmuNss
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
साथ ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में जहां भव्य सजावट की गई है, वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। दशाश्वमेध घाट से जल भरकर बड़ी संख्या में कांवड़िये बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए शिव धामों के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं, दशाश्वमेध घाट कांवड़िया भक्तों का हुजूम उमड़ने की वजह से शिवमय हो गया। दूसरा सोमवार पुनर्वसु नक्षत्र और सोमवती अमावस्या के शुभ संयोग में लग रहा है। यह नक्षत्र भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करने वाला है
सुरक्षा के पुख्ता इंजताम
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सावन के दूसरे सोमवार के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। श्याम नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे है। सभी की सुरक्षा को देखते हुए सीतापुर के सीओ सीटी अमन सिंह ने कहा, हर चौराहे, हर चेक पॉइंट पर पुलिस की तैनाती की गई है... भक्तों को मंदिर में दर्शन कराने के सभी इंतज़ाम हैं जिससे उन्हें दिक्कत न हो। अंदर आने और बाहर जाने के गेट अलग-अलग हैं, CCTV से भी निगरानी हो रही है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: कावंड यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए मुरादाबाद शहर के कई इलाकों में CCTV से निगरानी की जा रही है। pic.twitter.com/ftuqAOJXCl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।