India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Sawan Somwar 2024: सावन का चौथा सोमवार आज, शिव मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

04:05 AM Aug 12, 2024 IST
Advertisement

Sawan Somwar 2024: श्रावण मास के चौथे सोमवार को भारत के सभी शिव मंदिरों में भोलेनाथ का अभिषेक किया जा रहा है। सुबह के समय से ही मंदिरों में पूजा पाठ और अभिषेक का सिलसिला शुरू है। शिवालय बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयकारे से गूंज उठे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना-जाना लगा हुआ है। छोटे बड़े सभी शिवालयों में भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। भक्तों ने उपवास रखकर विधि विधान के साथ भगवान आशुतोष का पूजन-अर्चन किया और मन्नत मांगीं। शाम के समय प्रमुख शिव मंदिरों में भगवान शिवशंकर का मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा।

भक्तों ने दूध, शहद से किया जलाभिषेक

शिवालयों में श्रद्धालु गंगाजल, शहद और दूध से जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही भगवान भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु उन्हें कमल पुष्प, बेलपत्र,धतूरा और मदार अर्पित कर पूजा अर्चना रहे हैं। बता दें, कि सावन का पूरा महीना जहां भगवान भोले शंकर का माना जाता है। वहीं सावन में पड़ने वाले सोमवार की लोगों में विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता और आस्था है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने और सच्चे मन से भगवान भोले की आराधना से सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं।

हर तरफ बम बम भोले का जयकारे

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा का अपना अलग ही महत्व है। हर तरफ बम बम भोले के जयघोष से माहौल भक्तिमय है। गंगा घाटों से लेकर मंदिरों में शिवभक्त ही नजर आ रहे हैं। चहुंओर बम-बम भोले के जयकारे लग रहे हैं। सावन के चौथे सोमवार को धर्मनगरी शिवमय हो गई है। शिवालयों में जलाभिषेक को भोर से ही श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की जबरदस्त भीड़ है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article