India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Sawan Somwar: 5वें सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे मंदिर

07:15 AM Aug 19, 2024 IST
Advertisement

Sawan Somwar: सावन के पांचवें सोमवार के दिन शिव मंदिर आस्था से सराबोर रहा। बूढेश्‍वर महादेव, हटकेश्‍वर महादेव सहित शहर अलग-अलग शिव मंदिरों में सुबह से बड़ी संख्‍या में भक्‍तों की भीड़ देखी गई। भक्‍तों ने भगवान भोलेनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके साथ भक्‍त बेल पत्र, धतूरा, दूध लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित कर रहे हैं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/08/ssstwitter.com_1724031105028.mp4

सावन माह के अंतिम सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के दौरान हजारों की संख्या में भक्त पहुंच रहे है। कांवड़िए जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए है। मंदिर में भक्त हर-हर महादेश के जयकारे लगा रहे है। कांवड़िओं पर पुष्प की वर्षा की जा रही है।

वहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दर्शन और पूजा-अर्चना करने पहुंची है। भक्त मंदिर में हर-हर महादेव के नारे लगा रहे है। भक्तों की भीड़ देखते हुए मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

सावन माह के आखिरी सोमवार के अवसर पर श्री मनकामेश्वर महादेश मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की। लंबी-लंबी लाइनों में भक्त दर्शन करने के लिए खड़े है। मंदिर परिसर को सजाया गया है।

अंतिम सोमवार को महिलाएं रखेंगी व्रत

सावन के आखिरी सोमवार को महिलाएं अपना अंतिम व्रत रखेंगी। पांच सोमवार व्रत धारण करने वाली महिलाएं और युवतियां भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगेंगी। इस दिन शिव मंदिरों में सुबह से जलाभिषेक के लिए भीड़ उमड़ी हुई है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखते हुए उनके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मंदिरों में प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की तैनाती की है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article