India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Seema Haider ने काटा PM मोदी का बर्थडे केक, सेलिब्रेशन का VIDEO सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

12:55 PM Sep 18, 2023 IST
Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल बर्थडे था। दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों से उन्हें बधाई-संदेश मिले।इन सब के बीच सीमा हैदर ने भी पीएम का जन्मदिन सेलिब्रेट किया।अब उनके सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बोलने के बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा भी लग रही हैं- सीमा हैदर 

आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीमा हैदर के वीडियो में वह अपने पति सचिन और कुछ बच्चों के साथ केक काटते हुए नजर आ रही है। वीडियो के आखिरी में सीमा हैदर कुछ कहती हुई भी नजर आ रही है। वीडियो में सीमा हैदर कहती हैं कि जय श्री कृष्णा। हम सब पीएम मोदी का जन्मदिन मना रहे हैं। वह बताती हैं कि उन्हें बेहद खुशी है पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। वीडियो के लास्ट में वह हैप्पी बर्थडे मोदी।बोलने के बाद हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा भी लग रही हैं।

कई राज्यों में कुछ कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। पीएम मोदी 73 साल के हो गए हैं। कल अलग-अलग राज्यों में बीजेपी की यूनिट्स पीएम मोदी का जन्मदिन अपने-अपने हिसाब से मनाई। कई राज्यों में कुछ कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था।

Advertisement
Next Article