IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भाजपा सुप्रीमो से मिले शिवराज सिंह चौहान, जानें- मुलाकात के बाद क्या बोले पूर्व CM?

04:27 PM Dec 19, 2023 IST
शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा
Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के बुलावे पर शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नई दिल्ली में हैं और उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी हुई है। इस बात की चर्चा है कि चौहान की पार्टी में भूमिका तय हो सकती है।

HIGHLIGHTS 

राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की और चौहान के स्थान पर मोहन यादव को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने पद छोड़ते हुए कहा था कि मैं अपने लिए कुछ मांगने दिल्ली नहीं जाऊंगा, मेरे लिए इससे बेहतर मरना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने बीते रोज संवाददाताओं से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिल्ली बुलाए जाने की बात स्वीकारी थी। बाद में उसमें बदलाव किया गया और चौहान मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से उनकी मुलाकात हुई।

इस मुलाकात को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। राज्य में आगामी दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार प्रस्तावित है, साथ ही लोकसभा चुनाव भी आने वाले समय में है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि चौहान की आगामी समय में क्या भूमिका रहने वाली है इस पर फैसला हो सकता है, साथ ही पार्टी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंप सकती है और इस संबंध में फैसला जल्दी हो सकता है।

नड्डा से मुलाकात के बाद क्या बोले शिवराज?

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article