India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राहुल गांधी के बयान पर सपा प्रमुख का तंज, "जातीय जनगणना की बात करना चमत्कार है"

01:04 PM Nov 14, 2023 IST
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख दलो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लगातार दरार बढ़ती जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब जाति जनगणना को लेकर सीधा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जाति जनगणना की मांग करना एक चमत्कार है। जब कांग्रेस सत्ता मे थी तो उसने जाती जनगणना नही कराई और जब बीमारी बढ़ गई। और अब जब एमआरआई और सीटी स्कैन की जरूरत है तो कांग्रेस एक्स-रे की बात कर रही है।

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल,कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना मे एक रैली में जाति जनगणना को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए देश का एक्सरे बताया था। उन्होंने कहा कि इससे देश के दलित, आदिवासी और ओबीसी की स्थिति का पता चल सके. राहुल के बयान पर जब अखिलेश से सवाल किए गए तो उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अब बीमारी बढ़ गई है. अब एक्सरे नहीं सीटी स्कैन और एमआरआई की जरूरत है।

राहुल गांधी पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने जाति जनगणना को लेकर सीधा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि  "जिस समय एक्सरे होना था वो एक्सरे का समय था, आज सीटी स्कैन है, एमआरआई मशीन है।  बीमारी और बड़ी हो गई है।  जो लड़ाई लड़नी चाहिए थी उस समय समाधान हो गया होता तो खाई इतनी बड़ी नहीं होती कि पांच पर्सेंट लोगों का देश के 60% संपत्ति पर अधिकार न होता।  ये किसने किया? ये सब पुरानी सरकार के समय मे हुआ था.मुझे उम्मीद है कि जब भी कभी समाजवादियो को सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो सबसे पहले जाति की जनगणना कराई जाएगी।

कांग्रेस की मांग को बताया चमत्कार

अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि कांग्रेस ही वो पार्टी है जिसने आजादी के बाद जाति की  जनगणना नहीं कराई। लोकसभा में जब भी नेताजी, शरद पवार, लालू यादव ने जाति जनगणना की मांग तो कांग्रेस ने उनकी मांगो को नही माना। आज कांग्रेस क्यो जाति जनगणना की राजनीति कर रही है। कांग्रेस को पता है कि आज उनका ट्रेडिशनल वोट बैंक उनके पास नहीं है। इसलिए वह पिछड़े, दलित और आदिवासी की तरफ देख रहे हैं। वो भी जानते हैं कि आजादी के बाद उन्होंने धोखा दिया है इसलिए वह उनके साथ नहीं है।  इस सब के  बीच जब अखिलेश यादव से  इंडिया गठबंधन को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन आगे देखा जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article