India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Sri Lanka: अनुरा कुमारा दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति, PM मोदी ने दी बधाई

01:04 AM Sep 23, 2024 IST
Advertisement

Sri Lanka: श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए है। राष्ट्रपति चुनाव में लोगों ने वामपंथ पर भरोसा जताया है। दिसानायके आज यानी 23 सितंबर को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। अनुरा दिसानायके ने अपने प्रतिद्वंद्वी समागी जन बालवेगया (SJB) के साजिथ प्रेमदासा को हराया है। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे पहले ही दौर में बाहर हो गए थे।

PM मोदी ने दी बधाई

अनुरा कुमारा दिसानायके के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा, श्रीलंकाई राष्ट्रपति चुनाव में आपकी जीत की बधाई। भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है। मैं अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुमुखी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

सामूहिक प्रयास का परिणाम है- अनुरा दिसानायके

अनुरा दिसानायके राष्ट्रपति बनने के बाद कहा, सदियों से हमने जो सपना संजोया है वह आखिरकार सच हो रहा है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति के काम का परिणाम नहीं है, बल्कि आप हजारों लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आपकी प्रतिबद्धता हमें यहां तक ​​ले आई है और इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। ये जीत हम सभी की है।

यहां हमारी यात्रा उन अनेक लोगों के बलिदानों से प्रशस्त हुई है जिन्होंने इस उद्देश्य के लिए अपना पसीना, आंसू और यहां तक ​​कि अपना जीवन भी दे दिया। उनके बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता। हम उनकी आशाओं और संघर्षों का राजदंड पकड़ते हैं, यह जानते हुए कि इसमें कितनी जिम्मेदारी है। आशा और उम्मीद से भरी लाखों आंखें हमें आगे बढ़ाती हैं और हम मिलकर श्रीलंका के इतिहास को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं।

इस सपने को नई शुरुआत से ही साकार किया जा सकता है। सिंहली, तमिल, मुस्लिम और सभी श्रीलंकाई लोगों की एकता इस नई शुरुआत का आधार है। हम जिस नए पुनर्जागरण की तलाश कर रहे हैं वह इस साझा ताकत और दृष्टिकोण से उभरेगा।

आइए हम हाथ मिलाएं और इस भविष्य को एक साथ आकार दें।

 

श्रीलंकाई लोगों ने 2022 में आर्थिक मंदी के बाद पहले चुनाव में वामपंथी राष्ट्रपति को चुना है। बताया जा रहा है कि वापंथी नेता दिसानायके चीन के समर्थक हैं। कई मामलों में उन्होंने चीन का समर्थन किया है। कहा जा रहा कि श्रीलंका में भारत के एक बड़े उद्योगपति के प्रोजेक्ट को रद्द करने की बात कर चुके हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article