India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Sri Lanka Navy ने 6 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, हफ्ते भर में ये दूसरी घटना

01:22 PM Dec 14, 2023 IST
Tamilnadu
Advertisement

Sri Lanka Navy ने अंतरराष्ट्रीय समुंदर में मछली पकड़ रहे 6 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। ये मछुआरे तमिलनाडु के हैं, जिन्हे Sri Lanka Navy ने श्रीलंका के कांकेसंथुराई क्षेत्र के पास उन्के ट्रॉलर समेत हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक मछुआरे अवैध शिकार में शामिल थे। नौसेना ने कहा है कि उन्हे कानूनी कार्रवाई के लिए मैलाडी मतस्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई

Sri Lanka Navy की ओर से जारी की गई प्रेस रीलिज में कहा गया है कि स्थानीय मछुआरों की अजीविका और देश के समुद्री संसाधनो को ध्यान में रखते हुए नौसेना ने विदेशी मछुआरों को ट्रॉलरों द्वारा अवैध मछली पकड़ने को रोकने के लिए श्रीलंकाई जल में नियमित गश्त करते हुए अभियान चला रही है।

सूत्रों के मुताबिक छह में से पाँच मछुआरों की पहचान कर ली गई है। इनकी पहचान नरेश (27), आनंदबाबू (25), अजय (24), नंदकुमार (28) और अजित (26) के रूप में हुई है।

पिछले दो महीने भी हुई मछुआरों की गिरफ्तारी

नवंबर में श्रीलंकाई अधिकारियों ने 27 मछुआरों को रिहा किया था। वो 12-15 के सेट में अलग-लग दिन चेन्नई एयरपोर्ट लौटे थे। वहीं अक्टूबर में कुल 64 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिख कर मछुआरों के मछली पकड़ने के पारंपरिक अधिकारों की रक्षा की मांग दोहराई थी। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसंघे से मुलाकाल के दौरान इस विषय पर चर्चा की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article