IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू होनी चाहिए : राकेश टिकैत

01:25 AM Feb 10, 2024 IST
Advertisement

मोदी सरकार ने भारत रत्न देने के लिए शुक्रवार को तीन नामों की घोषणा की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पीवी. नरसिम्हा राव के अलावा डॉ. स्वामी नाथन शामिल हैं। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रतिक्रिया दी।

भारत सरकार का तहेदिल से इसके लिए शुक्रिया अदा करते - टिकैत 
उन्होंने कहा कि किसानों की बहुत पुरानी डिमांड थी कि किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए। आज वह मांग पूरी हुई। साथ ही डॉ. स्वामी नाथन और पीवी नरसिम्हा राव को भी भारत रत्न दिया गया है। टिकैत ने कहा हम भारत सरकार का तहेदिल से इसके लिए शुक्रिया अदा करते हैं और डबल शुक्रिया भी अदा कर देंगे। डॉ. स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू होनी चाहिए, जिसका इंतजार लंबे समय से किसान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणा पत्र में डॉ. स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को कहा था। भाजपा ने देश में अपनी सरकार बनाई। लेकिन आज तक सिफारिश लागू नहीं की गई। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की फसल सस्ते में लूटी जा रही है, दिल्ली में 13 महीने तक किसानों का धरना प्रदर्शन चला, देश में एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लागू होना चाहिए। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक लोग नहीं हैं, जनता खुद तय करेगी, वोट देना है या नहीं।

Advertisement
Next Article