देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
तेज भूकंप से दहला ताइवान; 11 लोगों की मौत खदान फंसे 70 मजदूर
10:18 PM Apr 03, 2024 IST | Shubham Kumar
Taiwan Earthquake: ताइवान इस वक्त में भूकंप की भयानक त्रासदी से जूझ रहा है। इसी बीच ताइवान के दो कोयला खदानों में बड़ी संख्या में मजदूरों के फंसे होने की खबर हैं।
Advertisement
Highlights:
Advertisement
- ताइवान में भूकंप से भारी तबाही।
- दो कोयला खदानों में 70 से अधिक मजदूर फंसे।
- 11 लोगों की मौत की पुष्टि, तकरीबन 750 लोग घायल ।
ताइवान में बुधवार को आए तेज भूकंप के झटकों से हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। भूकंप ने ताइवान को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक इस तबाही में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और घायलों की संख्या तकरीबन 750 से अधिक तक पहुँच चुकी है। वहीं अब इस त्रासदी के बीच यह खबर या रही है कि दो कोयला खदानों में बड़ी संख्या में मजदूर फंसे हैं। फंसे मजदूरों संख्या 70 के आसपास बताई जा रही।
Advertisement
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- ताइवान प्रशासन
इस त्रासदीपूर्ण घटना के बाद ताइवान के प्राधिकरण काफी अब भी खदान में फंसे लोगों को बचाव करने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। अभी तक की जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी प्रकार सफलता हाथ नहीं लगी है। मजदुरों को बचाने में काफी कठिनाई सामने आ रही है और अनुमान यह जताया जा रहा बचाव कार्य में अभी काफी समय लग सकता है। चूंकि अब तक फंसे मजदूरों से किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो सका है इसलिए अभी वे किस स्थिति में हैं, इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है।
भूकंप की तीव्रता सदी का सबसे घातक- रिपोर्ट
एपी (एसोसिएटेड प्रेस) की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के अधिकारी के कि इस भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी के दक्षिण-पश्चिम में जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे था। ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी जबकि अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार यह दावा किया जा रहा कि यह सदी का सबसे तीव्र भूकंप का झटका हो सकता है।
जगह-जगह सेवाएं ठप
अलग-अलग जगह कई इमारतों के मलबों के बीच कई लोगों के फंसे होने की खबर है। इसके साथ ही पूरे द्वीप में ट्रेन सेवाएँ भी रोक दी गई हैं। स्कूली छात्रों को भूकंप से बचने के लिए स्कूलों ने सुरक्षा हेलमेट पहनाकर मैदानों में भेज दिया है। वहीं कुछ बच्चों ने भूकंप से खुद को बचाने के लिए किताबों से ढँक लिया।
Advertisement

Join Channel